इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत संचालित नार्को हेल्पलाइन” पर प्राप्त सूचना के आधार पर, अवैध मादक पदार्थ (गांजा) तस्कर, क्राइम ब्राँच इंदौर की गिरफ्त में आया है। क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना रावजी बाजार की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी से 01 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (कीमत करीब 01 लाख रूपए) जब्त की गई।
आरोपी के विरूद्ध लडाई-झगडा करने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने जैसे 26 गंभीर अपराध शहर के विभिन्न थानो मे पहले से पंजीबद्ध हैं। आरोपी को रावजी बाजार क्षेत्र मे लुनियापुरा कब्रिस्तान के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशोक पिता भोलाराम खटीक निवासी 68 लुनियापुरा, थाना रावजी बाजार क्षेत्र, इंदौर का होना बताया।
आरोपी के विरुद्ध थाना रावजी बाजार पर अपराध क्रमांक 452/21 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी अशोक पिता भोलाराम खटीक निवासी 68 लुनियापुरा, थाना रावजीबाजार क्षेत्र, इंदौर से गांजा के स्त्रोत व खपत की चैन के संबंध में न्यायलय से पुलिस रिमांड लेकर की जाएगी। पूछताछ में अन्य साथी आरोपियों के नाम आने पर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
October 9, 2023 आईओसी और रिलायंस फाउंडेशन के बीच समझौता
भारत में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन को आगे बढ़ाएंगे।
मुंबई : इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी […]
March 30, 2021 वाहन चोर गिरोह पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने मल्हारगंज पुलिस के सहयोग से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया […]
June 19, 2024 प्रदेश में 369 सीएम राइज स्कूलों का संचालन प्रारंभ : मुख्यमंत्री यादव
शासकीय विद्यालयों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]
September 18, 2021 उमा भारती का शिवराज सरकार को अल्टीमेटम, 15 जनवरी तक करें शराबबंदी, नहीं तो उतरेंगी सड़कों पर
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपनी ही पार्टी की सरकार के लिए परेशानी खड़ी करने जा […]
August 29, 2021 नीमच में दबंगों ने आदिवासी युवक को पिकअप वाहन से बांधकर घसीटा, इलाज के दौरान हुई मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नीमच जिले में दबंगों द्वारा आदिवासी युवक के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। […]
October 24, 2019 झाबुआ में जोरदार जीत का कांग्रेसियों ने जमकर मनाया जश्न इंदौर : झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया की बड़े अंतर से जीत का जश्न […]
August 23, 2020 सीएम ने अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद के दिए निर्देश भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में अति वर्षा से उत्पन्न हालात की समीक्षा की। […]