इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अलकायदा सहित तमाम आतंकी संगठनों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिमाकत न करें अन्यथा उनका नामोनिशान मिट जाएगा। वे इंदौर प्रवास के दौरान आतंकी संगठन अलकायदा द्वारा देश में हमले करने की धमकी देने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि अलकायदा कायदे में रहेगा तो फायदे में रहेगा, कायदे से अलग होगा तो फायदे से जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह उसे छोड़ेंगे नहीं, उसका नामो निशान मिट जाएगा। देश के ऊपर हमला करने की वो सोचे भी नहीं क्योंकि नरेंद्र मोदी पीएम की कुर्सी पर विराजमान हैं।
बढ़ते कोरोना संक्रमण है सरकार की निगाह।
कोरोनावायरस के प्रदेश और इंदौर में बढ़ते मामलों को लेकर पूछे गए सवाल पर गृह और प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और सरकार दोनों कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर निगाह बनाए हुए हैं। किसी भी कीमत पर कोविड-19 को प्रदेश में पैर पसारने नहीं दिया जाएगा,कोरोना से लड़ने के लिए मोदीजी का वैक्सीन साथ में है।
नक्सलियों के खिलाफ करेंगे कड़ी करवाई।
गृहमंत्री मिश्रा ने नक्सलवाद के मप्र में पैर पसारने को लेकर कहा कि मप्र में नक्सली घुसपैठ का प्रयास न करे। जो हश्र उनका बालाघाट में किया है वही अन्यत्र भी होगा।
Related Posts
May 2, 2022 मजदूर दिवस पर हेरिटेज वॉक के जरिए कपड़ा मिलों के इतिहास पर डाला गया प्रकाश
इंदौर : मजदूर दिवस पर एक मई को इंदौर के व्यापार, उद्योग में श्रमिकों के योगदान को लेकर […]
March 12, 2025 छकतला में आदिवासी संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों से रूबरू हुआ स्टेट प्रेस क्लब का दल
भगोरिया के रंग, मीडिया के संग।
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने पश्चिमी […]
February 26, 2023 वीर सावरकर असल भारत रत्न हैं, वे किसी सम्मान के मोहताज नहीं – फडणवीस
बृहन महाराष्ट्र मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन एमरल्ड हाइट्स में प्रारंभ।
कानपुर आईआईटी […]
March 29, 2023 कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 10 मई को होगा मतदान
एक ही चरण में कुल 224 सीटों के लिए होगा मतदान।
13 मई को होगी मतगणना।
इंदौर : भारत […]
July 7, 2020 नियम- शर्तों के तहत खुलेंगी पान की दुकानें, जल्द जारी होगा आदेश इंदौर : सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र, गौरव रणदिवे […]
June 24, 2023 कारोबारी को सभी व्यवसाय स्थलों पर खाताबाही और अन्य संबंधित रजिस्टर रखना जरूरी
टीपीए द्वारा आयोजित कार्यशाला में बोले विशेषज्ञ।
इंदौर : जीएसटी लागू होने के बाद इस […]
January 9, 2022 ‘हिन्दू और हिंदुत्व’ पर राष्ट्रीय परिसंवाद में दिग्विजय सिंह होंगे प्रमुख वक्ता
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने सोमवार, दस जनवरी को शाम चार बजे सजन प्रभा गार्डन, […]