इंदौर : लगता है चुनावी संक्रमण, कोरोना संक्रमण पर भारी पड़ रहा है। जैसे- जैसे उपचुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, कोरोना संक्रमण कम होता जा रहा है। बीते तीन- चार दिनों में संक्रमण के आंकड़े चमत्कारिक रूप से कम हुए हैं। लगातार साढ़े चार सौ के आसपास या कभी कभी पौने पांच सौ तक पहुंच रहे संक्रमण के आंकड़ों में एकाएक 50 फीसदी से अधिक गिरावट आ जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। शनिवार को कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट 10 फीसदी से भी नीचे आ गया।
215 नए मरीजों में मिला संक्रमण।
शनिवार 17 अक्टूबर को 1514 सैम्पल लिए गए थे। 2328 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 2099 निगेटिव पाए गए। 215 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की स्थिति पर नजर डालें तो 349975 सैम्पल टेस्ट किए गए। 31623 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 85 फीसदी मरीज रिकवर भी हो चुके हैं।
2 मरीजों की जिंदगी ने छोड़ा उनका साथ।
शनिवार को 2 और कोरोना संक्रमित मरीजों की जिंदगी उनका साथ छोड़ गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 657 मरीज कोरोना संक्रमण से अपने प्राण गंवा चुके हैं।
98 मरीजों को मिला नवजीवन।
शनिवार को 98 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद डिस्चार्ज होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक 27277 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब रहे हैं। 3689 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
May 3, 2025 मैनेजमेंट प्रीमियर लीग सीजन 03 के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों की निर्णय लेने की क्षमता को परखा गया
इंदौर : इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन (IMA) ने मैनेजमेंट प्रीमियर लीग (MPL) सीज़न 3 के […]
April 11, 2020 कोरोना का कहर : एक महिला सहित तीन और लोगों ने तोड़ा दम, मृतक संख्या हुई 30 । इंदौर : कोरोना संक्रमण रोज किसी न किसी की जिंदगी छीन रहा है। शनिवार को भी इंदौर में […]
November 27, 2021 करणी सेना ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में किया हंगामा, मंत्री बिसाहूलाल की गाड़ी रोककर दिखाए काले झंडे
भोपाल : शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के उच्च वर्ग की महिलाओं के खिलाफ अनूपपुर […]
July 28, 2021 सहायक आबकारी आयुक्त का दावा, इंदौर में जहरीली शराब से नहीं हुई किसी की मौत
इंदौर : सहायक आयुक्त आबकारी राजनारायण सोनी का दावा है कि सोशल मीडिया पर चल रही इंदौर […]
January 4, 2022 जीएसआईटीएस में जिलास्तरीय कोविड कण्ट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित, कोरोना के उपचार की मिलेगी पूरी जानकारी
इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए […]
September 2, 2024 देश को खाद्यान्न संकट से उबारने और सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए शास्त्री जी ने दिया था जय जवान, जय किसान का नारा
इंदौर : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा ने […]
January 6, 2024 एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में वरिष्ठ चिकित्सकों का किया सम्मान
पूर्व अधिष्ठाताओं ने कॉलेज के गौरवमय इतिहास और प्रगति पर डाला प्रकाश।
विभिन्न विषयों […]