भोपाल : मप्र की भाजपा सरकार को 2 और निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है।
अब भाजपा को बहुमत पाने के लिए उप चुनाव में सिर्फ 2 सीट जीतने की जरूरत रह गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक निर्दलीय विधायक सुरेंद्रसिंह शेरा और केदार डावर ने चिट्ठी लिखकर सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया को दी और समर्थन का एलान किया । इन दोनों पत्रों को विधानसभा सचिवालय भेज दिया गया है ।
दोनों निर्दलीय विधायको के समर्थन के बाद अब भाजपा की शिवराज सरकार को 114 विधायको का समर्थन मिल गया है ।
भाजपा के 107 , बसपा के 2 सपा के 1 विधायक का भी समर्थन शिवराज सरकार को हासिल है। 2 निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल और विक्रमसिंह राणा पहले से ही सरकार को समर्थन दे रहे हैं । ऐसे में वर्तमान में भाजपा सरकार को 114 विधायको का समर्थन प्राप्त है जबकि बहुमत के लिए 116 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में बीजेपी 2 सीट भी जीत लेती है तो बहुमत का आंकड़ा जुटा लेगी।
Related Posts
July 24, 2021 मंत्री सिलावट ने की सांवेर में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा, सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के दिए निर्देश
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य […]
September 16, 2021 48 घंटे तक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप करते रहे 13 दरिंदे, अदालत ने सौंपा पुलिस रिमांड पर
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की जघन्य वारदात ने हर किसी […]
October 23, 2022 नौटंकीबाज हैं राहुल, कांग्रेस के रिमोट चलित अध्यक्ष हैं खड़गे – विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को मीडियाकर्मियों से […]
December 25, 2020 अजी रुठ कर अब कहां जाइएगा….
( सुमधुर यादें )
✍️ नरेंद्र भाले
सिल्वरस्क्रीन का एक परी चेहरा उस जमात में शामिल […]
August 16, 2022 बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया ध्वजारोहण
इंदौर : 76 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय […]
December 20, 2020 नगरीय निकाय चुनाव लड़ना हुआ महंगा, जमानत राशि में की गई बढ़ोतरी
भोपाल : मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी […]
April 18, 2020 लॉकडाउन में सब्जी बेचना पड़ा महंगा, नगर निगम ने जब्त की दो ट्रक सब्जी इंदौर : लॉकडाउन में दुकान खोलकर खुले रूप से सब्जी बेचना एक विक्रेता को महंगा पड़ा। सूचना […]