इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर नवरात्र अनुष्ठान में 21 विद्वानों द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में चल रहे सग्रहमख सहस्त्रचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई। विजया दशमी के उपलक्ष्य में मंदिर पर कन्या पूजन के बाद वेद वेदांग विद्यापीठ के बटुकों एवं भक्तों ने लक्ष्यार्चन आराधना में भी भाग लिया। पूर्णाहुति के बाद संध्या को विजया दशमी के पर्व पर शमी पूजन भी किया गया।
आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र महाजन ने बताया कि 108 दीपों से की गई महाआरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग करते हुए शामिल हुए। नवरात्रि के दौरान कन्या एवं सौभाग्यवती पूजन का सिलसिला भी जारी रहा। शमी पूजन के बाद भक्तों ने महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती से आशीष लेकर भगवती के भी दर्शन किए। देर रात तक भक्तों की आवाजाही बनी रही।
Related Posts
August 1, 2021 25 वार्डों में किया जाएगा 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों का सीरो सर्वे
इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किए जा […]
February 11, 2021 एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात की जिम्मेदारी, वाहन चालकों से किया नियमों के पालन का आग्रह
इंदौर : 2 एमपी आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी ग्रुप मुख्यालय इंदौर के तत्वावधान में 32 वे […]
January 12, 2024 Lord casino sitesi Lord Casino Sitesi - Türkiye'nin En İyi Online Kumarhane Platformu
Lord casino sitesi, […]
October 26, 2022 मंत्री सिलावट के घर दीपावली मिलने पहुंचे सैकड़ों लोग, मंत्री ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत
कार्यकर्ता व आम लोगों के साथ गर्म जोशी से मिले मंत्री सिलावट, शुभकामनाओं का किया आदान - […]
February 25, 2022 पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बातचीत, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
नई दिल्ली : रूस के यूक्रेन पर हमले से उत्पन्न हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]
April 20, 2021 कोल्ड चेन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने गीता भवन अस्पताल को भेंट की 3 आक्सीजन मेड मशीनें
इंदौर : कोरोना महामारी की बढ़ती भयावहता को देखते हुए धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और […]
November 6, 2023 एसजेएमसी के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ […]