चंद घंटों में ही एक्टिवा चोर दो महिलाएं आई पुलिस की गिरफ्त में

  
Last Updated:  November 9, 2021 " 11:40 pm"

इंदौर : हीरानगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली 02 महिलाओं को बन्दी बनाया है।
अपराध पंजीबद्ध होने के चंद घंटों के अंदर ही पुलिस ने दोनो महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।उनके कब्जे से 55 हजार रुपए कीमत की चोरी की एक्टिवा बरामद की गई है।

एक्टिवा चोरी करते सीसीटीवी में हुई थी कैद।

हीरानगर पुलिस को मंगलवार, 09/11/2021 को सूचना प्राप्त हुई की एम.आर. टेन चौराहे के पास में एक चोरी की सफेद रंग की एक्टिवा खड़ी है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम को बताए गए स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने देखा कि उक्त वाहन को लेकर 02 महिलाएं खड़ी हैं। उनसे गाड़ी के दस्तावेजों के बारे में पूछताछ करने पर वो घबरा गई और जवाब नहीं दे पाई। कड़ाई से पूछताछ की गई तो महिला आरोपियों ने उक्त एक्टिवा भोलेनाथ धाम कॉलोनी, गौरी नगर जिला इंदौर से चोरी करना बताया। आरोपी महिलाएं एक्टिवा चोरी करते सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक्टिवा जब्त की गई। बरामद वाहन का मिलान करने पर थाना हीरानगर के अपराध क्रमांक 787/21 धारा 379 भादवि में चोरी होना पायी गयी। आरोपी महिलाओं के नाम
1- लीला उर्फ नीलम सिंह उम्र 23 साल निवासी जिला अशोकनगर (म.प्र.) और
2- निकिता खाण्डेकर उम्र 21 साल नि. इंदौर, स्थाई पता- होशंगाबाद (म.प्र.) बताए गए हैं।
उनसे वाहन चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *