भोपाल : कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन बनाई है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि गाइडलाइन के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम में वर पक्ष से 10 और वधू पक्ष से 10 लोग शामिल हो सकेंगे।
अंतिम सस्कार मे 20 से ज्यादा लोगों को नही होगी अनुमति।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग शामिल होने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। अब 20 से ज्यादा लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गणेश पंडालों को नही दी जाएगी अनुमति…
प्रदेश के गृह मंत्री ने आगामी त्योहारों का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना संकट के चलते सार्वजनिक पांडालों की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोग इस बार घरों मे ही भगवान श्री गणेश की स्थापना कर उनकी पूजा- अर्चना और आराधना करें। उन्होंने
मूर्तिकारों से अनुरोध किया कि वे छोटी मूर्तियां ही बनाएं जिससे घरों में उनकी आसानी से स्थापना की जा सके।
सामूहिक रूप से नहीं मनाई जा सकेगी ईद।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के मुताबिक ईद के कार्यक्रम में सामूहिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलेगी। लोग अपने घर में ही ईद मनाएं।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि धार्मिक स्थलों में एक बार में पांच से ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
Related Posts
July 9, 2023 नोटिस से बचने के लिए आयकर पोर्टल पर लॉग इन कर अपडेट करें निजी जानकारी
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन एवं इंदौर सीए शाखा द्वारा एनआरआई टैक्सेशन विषय पर […]
November 7, 2024 प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए 10 नवंबर तक किए जा सकते हैं आवेदन
इंदौर : "प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना […]
May 19, 2023 अर्बन -20 की बैठक में शहरी विकास के बिंदुओं पर किया गया मंथन
60 से अधिक शहरों के महापौर व प्रशासनिक अधिकारी अर्बन - 20 बैठक में हुए शामिल।
सांसद, […]
October 22, 2018 धनगर जाति को अपराधी बताने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग इंदौर: नीमच जिले के मनासा में पदस्थ एक पुलिस अधिकारी ने धनगर समाज की उपजाति गायरी को […]
December 21, 2020 21 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को नहीं मिलेगा पब और बार में प्रवेश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
शर्तों का उल्लंघन करने पर लायसेंस निरस्त करने के साथ पब ,बार सील होंगे।
कलेक्टर ने […]
November 5, 2023 साकेत नगर जैसी विकसित कॉलोनी में भी लोगों ने सत्यनारायण पटेल को गिनाई समस्याएं..!
पटेल का सवाल आखिर विधायक ने किया क्या है ?
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के […]
January 4, 2022 इंदौर में कोरोना के मामलों में आया भारी उछाल, तीन दिन में 327 नए संक्रमित आए सामने
इंदौर : देश व प्रदेश के साथ इंदौर जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ […]