लाडली बहना तो बहाना, शिवराज सिंह पर था निशाना..!

  
Last Updated:  February 17, 2024 " 12:00 am"

निगम परिषद के सम्मेलन में महापौर भार्गव ने शासन स्तर पर बकाया राशि के लिए लाडली बहना योजना को

इंदौर : गुरुवार को नगर निगम परिषद का सम्मेलन हंगामें और शोर – शराबे के बीच संपन्न हो गया। बहुमत के आधार पर लेखानुदान सहित एजेंडे में रखे गए तमाम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। सम्मेलन में प्रश्नकाल के दौरान महापौर द्वारा लाडली बहना योजना के कारण निगम की बकाया राशि के नहीं मिल पाने संबंधी की गई टिप्पणी चर्चा का विषय रही। इसे अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व सीएम शिवराज सिंह पर साधा गया निशाना भी माना जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष के सवाल के जवाब में की थी टिप्पणी।

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने सवाल किया था कि नगर निगम को चुंगी क्षतिपूर्ति सहित विभिन्न मदो में कितनी राशि प्रदेश सरकार से लेना बकाया है, इस सवाल का जवाब देते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रदेश सरकार से करीब 16 सौ करोड़ रुपए बकाया लेना बताया। उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि बीते छह माह में नगर निगम को प्रदेश शासन से समुचित राशि नहीं मिल पाई है। इसका कारण महापौर भार्गव ने लाडली बहना योजना को बता दिया। हालांकि बाद में सफाई भी दी कि लाडली बहना से प्रदेश की करोड़ों बहनें लाभान्वित हो रहीं हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर था निशाना।

महापौर भार्गव द्वारा नगर निगम की शासन स्तर पर बकाया राशि के लिए लाडली बहना योजना को जिम्मेदार ठहराना किसी के गले नहीं उतरा क्योंकि ऐसी कई योजनाएं प्रदेश सरकार संचालित कर रही हैं जिनमें प्रतिमाह बड़ी राशि खर्च होती है। सूत्रों का मानना है कि महापौर ने लाडली बहना का जिक्र कर अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधा क्योंकि शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री रहते उन्हें फ्री हैंड नहीं मिल पाया था। तत्कालीन निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारियों से भी उनका तालमेल नहीं बैठ पाया। कैलाश विजयवर्गीय गुट का समझे जाने से महापौर भार्गव को शिवराज सिंह से ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती थी लेकिन नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बेहतर ट्यूनिंग होने और कैलाश विजयवर्गीय के नगरीय प्रशासन मंत्री बनने से महापौर अब मुखर हो गए हैं। यही वजह है कि वे शिवराज सिंह को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। अपने जवाब में महापौर यह दावा करने से भी नहीं चुके की वे नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाकर रहेंगे। पैसा कहां से और कैसे आएगा, इसका खुलासा भी उन्होंने किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *