इंदौर : गुरुवार को सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में दुकान का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जूनी इंदौर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
ये दर्दनाक हादसा सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 2 स्थित एक किराना दुकान पर हुआ।मृतक दुकान पर किराने का सामान खरीदने आया था, उसी दौरान छज्जा गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। बताया जाता है कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक की शिनाख्त किशनलाल उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही जूनी इंदौर पुलिस और नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नगर निगम के अमले ने छज्जे के शेष हिस्से को भी गिरा दिया। घटना की जांच की जा रही है।
Related Posts
November 8, 2020 क्रिकेट कैनवास का कुशल चितेरा केन विलियमसन
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
परिणाम की बात बाद में करेंगे लेकिन मैच में इस बात का तीव्रता से […]
November 25, 2020 एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, सप्लीमेंट्री का प्रावधान खत्म, परीक्षा देने का मिलेगा दूसरा मौका
भोपाल : एमपी में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। […]
May 22, 2022 थाईलैंड सुपर – 500 बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में हारी सिंधू
भोपाल : पूर्व विश्व विजेता भारत की पीवी सिंधु एक बार फिर सुपर-500 बैडमिंटन स्पर्धा में […]
July 22, 2025 महापौर पुष्यमित्र भार्गव बने न्याय मित्र
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने यातायात मामलों में की नियुक्ति।
इंदौर : मध्य प्रदेश […]
July 9, 2022 हर्बल कंपनियों की डीलरशिप के नाम पर ठगी करनेवाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश
इंदौर : हर्बल उत्पाद निर्माता कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटर, डीलरशिप दिलाने के नाम पर […]
November 20, 2024 इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर […]
March 22, 2024 सहारा सिटी होम्स की कुर्क संपत्ति की होगी नीलामी
बकाया संपत्ति कर व अन्य करों की वसूली के लिए होगी नीलामी।
नगर निगम कर की बकाया राशि […]