इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर चल रहे श्रावणी अनुष्ठान के तहत श्रावणी पूर्णिमा पर शनिवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में भस्म आरती का आयोजन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में किया गया। सैकड़ों शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच स्मशान घाट से लाई गई भस्म से की गई आरती और अनुष्ठानों में भाग लिया।
मंदिर ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, संयोजक बी.के. गोयल, राजकुमार अग्रवाल एवं संदीप गोयल, सुशील प्रजापति, हेमंत अग्रवाल, परमानंद वालेचा, वरुण मंगल सहित सैकड़ों भक्तों ने महाआरती में भाग लिया।
बता दें कि कांटाफोड़ मंदिर पर भस्म आरती का आयोजन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर प्रतिवर्ष श्रावणी पूर्णिमा पर किया जाता है। इसके पूर्व बीती शाम मंदिर पर लगी बाबा सोमनाथ की झांकी के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मंदिर स्थित सभी देवालयों में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मंत्री विजयवर्गीय ने इस मौके पर सभी भक्तों को रक्षाबंधन एवं श्रावणी अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Related Posts
November 19, 2021 मप्र के तमाम विवि और महाविद्यालयों में पूरी क्षमता से शुरू हुआ शैक्षणिक कार्य, टीकाकरण होगा अनिवार्य
इंदौर : प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 की शैक्षणिक […]
October 4, 2022 जबलपुर और ग्वालियर से हवाई मार्ग से भी जुड़ा इंदौर
जबलपुर - इंदौर - जबलपुर व इंदौर - ग्वालियर - इंदौर उड़ानों का शुरू हुआ […]
January 12, 2023 विदेशी निवेशकों के साथ सीएम शिवराज ने नमो ग्लोबल गार्डन में किया पौधरोपण
इंदौर : शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए विकास कार्यों के तहत गुरुवार को […]
December 29, 2021 पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत इंदौर में की गई पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना, हिंगणकर बनाए गए एसीपी क्राइम
भोपाल : मप्र सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इंदौर व भोपाल […]
February 18, 2019 मुस्लिम समाज ने आतंकी हमले का किया जोरदार विरोध, सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग इंदौर: पुलवामा में आतंकियों के कायराना हमले में 40 जवानों के शहीद होने से देशभर में उठी […]
May 15, 2022 आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का दुर्घटना में निधन
इंदौर : रविवार तड़के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर आई। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज […]
August 10, 2025 चित्रकला,भाषण और रंगोली स्पर्धाओं के जरिए भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को किया याद
करो या मरो" नारा, बना आजादी का मंत्र।
इंदौर : भारत छोड़ो आंदोलन की पूर्व संध्या […]