इंदौर : सफेद कोट पहनकर गले में स्टेथस्कोप लटकाए मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टर्स तो आप रोज ही देखते हैं पर मरीजों को नवजीवन देने वाले ये डॉक्टर्स अन्य विधाओं के साथ खेलों में भी पारंगत होते हैं। उन्हें दरकार होती है तो बस एक अवसर की। ये मौका उन्हें उपलब्ध कराया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा ने। आईएमए इंदौर द्वारा एमवायएच के समीप केईएम स्कूल मैदान पर आयोजित आईएसी कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में डॉक्टर्स भी चौके- छक्के जमाकर ये साबित कर रहे हैं कि वे मैदान में भी कहीं कमतर नहीं हैं।
दो दिन में खेले गए कुल 16 मैच।
आईएमए इंदौर के अध्यक्ष डॉ.सुमित शुक्ला और सचिव डॉ. मनीष माहेश्वरी ने बताया कि 4 मार्च से प्रारंभ हुए इस डे- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रहीं हैं। पहले और दूसरे दिन 8- 8 मुकाबले खेले गए। प्रत्येक मैच 8 ओवर का था।
ये चार टीमें पहुंची टॉप 4 में
डॉ. शुक्ला और डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि दो दिनों में खेले गए रोमांचक मुकाबलों के बाद ऑर्थो एवेंजर्स, एमवाय टाइटन्स, एमवाय सुपर सर्जन्स और मेदांता हीलर्स ने टॉप 4 में जगह बनाई। आईपीएल फॉर्मेट पर इन टीमों के मुकाबले हुए, जिनमें ऑर्थो एवेंजर्स और एमवाय टाइटन्स में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विजेता और उपविजेता टीमों के साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, श्रेष्ठ बल्लेबाज, श्रेष्ठ गेंदबाज को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
Related Posts
October 1, 2021 घरवालों से नाराज होकर बिना बताए इंदौर आई बालिका को पुलिस ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया
इंदौर : घरवालों से नाराज होकर धार से इन्दौर आई बालिका को छत्रीपुरा पुलिस ने सकुशल […]
May 4, 2024 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के घर के सामने बीजेपी महिला मोर्चा ने किया जंगी प्रदर्शन
पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में काली पट्टी बांधकर […]
January 22, 2025 ‘सशक्त युवा, समृद्ध भारत’ के संदेश के साथ एनसीसी कैडेट्स करेंगे पैदल मार्च
25 जनवरी को राजवाड़ा से प्रारंभ होगी वॉकेथान।
नशा मुक्ति और ट्रैफिक रूल्स के अनुपालन […]
October 6, 2024 कन्याओं के पग पखारकर किया गया पूजन, रक्षा का दिलाया संकल्प
हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउण्डेशन के दो दिवसीय आयोजन की हुई शुरूआत।
रविवार को भी […]
November 29, 2023 रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता भावुक कर देने वाली है
17 दिन के अथक प्रयासों के बाद उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों के सकुशल बाहर निकाले […]
December 14, 2020 इंदौर में कोरोना की तेज रफ्तार पर लगा ब्रेक लेकिन अभी भी मिल रहे 9 से 10 फीसदी संक्रमित…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर इंदौर में कुछ हद तक ब्रेक जरूर लगा है लेकिन […]
February 25, 2022 भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में हिंदी में मेडिकल एजुकेशन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
भोपाल : मध्य प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन के फाउंडेशन कोर्स में हेडगेवार, दीनदयाल, […]