मराठी साहित्य सम्मेलन का शुभारंभ।
इदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति और मराठी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 12 वे मराठी साहित्य सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार शाम प्रीतमलाल दुआ सभागार में हुआ। पहले ही दिन सम्मेलन को मराठीभाषियों का जोरदार प्रतिसाद मिला। इस दौरान पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने और अपनी पसंद की पुस्तकें और दिवाली अंक लेने में लोगों ने खासी रुचि दिखाई।
शाम को सम्मेलन के औपचारिक उद्घाटन के बाद मुंबई से आए युवा मराठी कवियों ने अपनी कविताएं और गजलों से समा बाधा।
दिवाली अंक और विविध विषयों की पुस्तकों का संग्रह।
पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किशोर और वनिता केकतपुरे ने किया। पुस्तक प्रदर्शनी में महाराष्ट्र के लगभग सभी बड्रे प्रकाशकों के दिवाली अक प्रदर्शित किए गए हैं।इसी के साथ साहित्य से लेकर अन्य कई विषयों पर आधारित पुस्तकें भी रखी गई हैं।
कविताएं और गजलों ने बांधा समां।
पहले दिन साहित्य सम्मेलन के औपचारिक शुभारंभ के बाद कविताओं और गजलों की महफिल सजाई गई। हालांकि एक्ट्रेस और कवयित्री स्पृहा जोशी अस्वस्थता के चलते नहीं आ पाई पर उनकी जगह आई समीरा गुर्जर जोशी श्रोताओं की कसौटी पर खरी उतरी। ‘नवं – कोरं’ नामक इस कार्यक्रम में युवा कवि आदित्य दवणे,संकेत म्हात्रे और प्रथमेश पाठक ने प्रकृति, रोमांस, रिश्ते,समाज, सामाजिक परिदृश्य सहित अन्य कई विषयों पर केंद्रित कविताएं और गजलों की बानगी पेश की। इन कवियों ने अपनी जिंदगी के यादगार प्रसंगों को भी श्रोताओं के साथ शेयर किया। टीवी कलाकार समीरा गुर्जर जोशी ने कार्यक्रम में सूत्रधार की भूमिका निभाने के साथ अपनी रचनाएं भी पेश कर श्रोताओं की दाद बटोरी।
आरंभ मे मराठी साहित्य अकादमी भोपाल के निदेशक उदय पराजपे और उस्ताद अलाउद्दीन खां अकादमी भोपाल के निदेशक जयंत भिसे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत मंजूषा रेडगावकर और कवियों का स्वागत शुभांगी काटे व अनिल मोडक ने किया।
आज आई (मा) विषय पर व्याख्यान।
मुक्त संवाद के अध्यक्ष मोहन रेडगावकर ने बताया कि मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार 28 अक्टूबर को सायं 6:30 बजे नागपुर के प्रसिद्ध लेखक और वक्ता आशुतोष अडोणी आई (मा) विषय पर व्याख्यान देगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीपाद जोशी करेगे। कार्यक्रम प्रीतम लाल दुआ सभागार में आयोजित है और सभी के लिए खुला है।