इंदौर जिले की चारों जनपदों पर बीजेपी का कब्जा

  
Last Updated:  July 28, 2022 " 09:15 pm"

कांग्रेस को इंदौर जनपद में उपाध्यक्ष पद से करना पड़ा संतोष।

इंदौर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इंदौर जिले को चारों जनपद पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। बुधवार को बीजेपी ने इंदौर जनपद के अध्यक्ष और महू जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत हासिल कर ली थी। गुरुवार को सांवेर और देपालपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद भी बीजेपी के खाते में गए।

सांवेर में निर्विरोध हुआ अध्यक्ष का निर्वाचन।

सांवेर जनपद में अध्यक्ष के रूप में भाजपा समर्थित रामकन्या चौहान निर्विरोध चुनी गई । उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित अनोखीलाल चौधरी व कांग्रेस समर्थित शंकरलाल परमार के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अनोखीलाल को 19 व शंकरलाल को 6 वोट मिले। इस तरह बीजेपी के अनोखीलाल 13 वोटों से विजयी हुए।

देपालपुर में दोनों पद बीजेपी ने जीते।

देपालपुर जनपद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से सुशीला गुमानसिंह पंवार व कांग्रेस से रेखा चौधरी के बीच मुकाबला था। इसमें सुशीला को 19 और रेखा को 6 वोट मिले। इस तरह बीजेपी की सुशीला पंवार 13 वोटों से चुनाव जीती। अध्यक्ष पद पर करारी हार के बाद कांग्रेस ने उपाध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया। ऐसे में भाजपा समर्थित मोहन ननवाना निर्विरोध चुनाव जीत गए।

चारों जनपद अध्यक्ष भाजपा के खाते में।

इसके पूर्व बुधवार को महू जनपद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन हुए। इसमें अध्यक्ष सरदार मालवीय तथा उपाध्यक्ष पद पर बीरबल जग्गू निर्वाचित हुए। इंदौर जनपद में अध्यक्ष विश्वजीत सिसोदिया (कान्हा) जीते जो भाजपा समर्थित हैं। जबकि उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी चुने गए जो कांग्रेस समर्थित है। चारों जनपद में केवल इंदौर जनपद में उपाध्यक्ष पद पर ही कांग्रेस की सफलता मिल सकी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *