एआईसीटीएसएल की बसों के यात्रियों को मिली अटल रेडियो की सौगात

  
Last Updated:  March 7, 2024 " 12:49 am"

बीआरटीएस पर ई – बस और महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का भी शुभारंभ।

ग्रीन मोबिलिटी बीआरटीएस कॉरिडोर वाला पहला शहर बना इंदौर।

इंदौर : मंत्री नगरीय प्रशासन कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बुधवार को एआईसीटीएसएल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पहले बस रेडियो अटल रेडियो, महिला यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक पिंक आई बस और बीआरटीएस इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई।

अटल रेडियो से बस यात्रियों को मिल सकेगी हर जरूरी सूचना।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस मौके पर अपने विचार रखते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को है लेकिन उसके पहले महिलाओं को ये तोहफ़ा दिया गया है, इसके लिये महापौर पुष्यमित्र भार्गव अभिनंदन के पात्र हैं। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कहते हैं कि लोकतंत्र को मज़बूत करना है तो ज़रूरी है कि संवाद हो और अटल रेडियो इसके लिए सबसे बेहतर माध्यम है। बस में किस प्रकार के लोग है इसका भी सर्वे हो ताकि एज ग्रुप के हिसाब से जानकारी दे सकते हैं। यह रेडियो सिर्फ़ बस के लिए है। अच्छे कार्यक्रम होंगे तो अटल रेडियो बहुत लोकप्रिय होगा।
अमेरिका में इसका चलन है। वहाँ के ट्रेफ़िक से भी इसको जोड़ दिया है किसी भी जाम की जानकारी भी इसके माध्यम से मिल जाती है शहर की हर इन्फ़ॉर्मेशन इसके माध्यम से मिलना आसान होगी।इस प्रकार की कई जानकारी इसमें मिल सकेगी। कई सूचनाओं से अपडेट कर लोगो के लिए इसे उपयोगी बनाया जा सकता है।

इंटरनेट बेस सिस्टम है अटल रेडियो।

महापौर पुष्यमित्र मित्र भार्गव ने कहा की किसी भी बढ़ते हुए शहर की लाइफ़ लाइन पब्लिक ट्रांसपोर्ट होता है हमार सौभाग्य है की टेम्पो वाला शहर मेट्रो की और आगे बढ़ रह है। इसमें कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका रही जब उन्होंने टेम्पो को बंद करने का निर्णय लिया और अल्टरनेटिव व्यवस्था दी। महापौर ने कहा कि एआईसीटीएसएल को बड़े विजन के ज़रिए शुरू किया गया था। आज सेंट्रल इंडिया में ढाई लाख से ज़्यादा लोग एक शहर से दूसरे शहर में जाते हैं। यह नवाचार इंदौर को दुनिया में परिभाषित करेगा। यह इंटरनेट बेस सिस्टम है एक बार में ढाई लाख लोगो को अटल रेडियो के जरिए संदेश दिए जा सकेंगे।

अटल रेडियो – AICTSL इंदौर लोक परिवहन की नई सौगात।

बता दें कि प्रदेश में पहली बार लोक परिवहन की बसों में इंटरनेट रेडियो की शुरुआत हो रही है। इसका प्रसारण AICTSL कार्यालय से ही किया जाएगा। यह रेडियो AICTSL की बस, बस स्टॉप्स और मोबाइल ऐप के माध्यम से सुना जा सकेगा। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के जरिए यह रेडियो ब्रॉडकास्ट करेगा।

AICTSL की सिटी बसों के माध्यम से प्रतिदिन 3 लाख यात्री सफर करते है। बस में एक यात्री द्वारा सामान्यत: 15 मिनट का सफर किया जाता है। अतः स्मार्ट इंडिया और डिजिटल इंडिया के मिशन को आगे बढ़ाने हेतु अटल रेडियो सेवा सहायक होगी।-
अटल रेडियो से यात्रियों को निम्न सेवाएं प्राप्त होंगी :-

यह शिक्षा,सूचना और मनोरंजन का माध्यम बनेगा।

अटल मंच इंदौर के कलाकारों को मंच देगा।

युवाओं के लिए रोजगार सूचना, करियर की सलाह और मोटिवेशन आदि पॉडकास्ट प्रसारित होंगें।

महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का भी ऑनलाइन संचालन होगा।

विशेष कार्यक्रम ‘मेयर संवाद’ के जरिए जनता से जनहित के विषयों पर संवाद होगा।

यूसभी महत्वपूर्ण सूचनाओं, शासकीय योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी देने का यह माध्यम होगा।

स्वच्छता सर्वेक्षण,स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट बुलेटिन, इमरजेंसी ब्रॉडकास्टिंग, ट्रैफिक अपडेट्स और लाइव अनाउंसमेंट भी इसका हिस्सा होंगे।

बीआरटीएस पर ई-बस सेवा की सौगात।

बी.आर.टी.एस. पर कुल 30 इलेक्ट्रिक प्रीमियम ए.सी. बसों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा हैं।

इलेक्ट्रिक बस एक बार में चार्ज करने पर कुल 250-300 किलोमीटर तक चलेगी।

नवीन इलेक्ट्रिक बसों में कुल 35 सीट रहेगी जिसमें वृद्धजनों एवं महिलाओं के लिए पृथक से बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

दिव्यांगजनों हेतु विशेष रूप से व्हीलचेयर स्पेंटिंग व्यवस्था भी की गई है।

नवीन बस अत्याधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम,एमरजेंसी एस.ओ. एस. सिस्टम से पूर्ण हैं। इसकी मॉनिटरिंग सी.सी.टी.वी के माध्यम से ट्रेफिक मैनजमेंट सेंटर के माध्यम की जाएगी।

विभाग द्वारा डीजल बसों को हटाकर ई-बसों का संचालन किया जाएगा, जिसमें कुल संचालन अवधि में 4.9 करोड़ किलो कार्बन डाई ऑक्साइड ।पर्यावरण को दूषित नहीं करने में सहायक होगा जिससे इंदौर शहर को कार्बन क्रेडिट पाईट अर्जित हो सकेंगे। इंदौर, भारत का पहला ग्रीन मोबिलिटी बी.आर.टी.एस. कॉरिडोर वाला शहर होगा।

बीआरटीएस पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक पिंक बस।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं हेतु महिला चालक व परिचालक के साथ बीआरटीएस पर पिंक इलेक्ट्रिक बस का संचालन भी प्रारंभ किया गया है। एआईसीटीएसएल द्वारा जून 2021 से 2 पिंक बसों का संचालन पूर्व से किया जा रहा है। अहिल्या वाहिनी नाम से संचालित इन बसों में महिलाओं को जागरूक करने हेतु विशेष ब्रांडिंग की गई है।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, अश्विनी कुमार शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान, राजेश उदावत, अभिषेक शर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया, मनीष शर्मा सहित गणमान्य नागरिक एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *