भोपाल : मप्र के सीएम शिवराज सिंह ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा खींची गई लॉक डाउन की लक्ष्मण रेखा को न लांघें, घरों से बाहर न निकले और प्रशासन को सहयोग करें। सीएम शिवराज ने कहा कि इंदौर के बाशिंदों ने अपनी जागरूकता से स्वच्छता में देश में तीन बार अव्वल स्थान पाया है। आज आपका और मेरा सपनों का शहर कोरोना के संक्रमण से जूझ रहा है। कोरोना को हर हाल में हराना है। इसका एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंन्सिंग है। हमें कोरोना की संपर्क चेन तोड़ना है। इसलिए अपने घरों में रहे।
अत्यावश्यक वस्तुएं घर तक पहुंचाएंगे।
सीएम शिवराज ने कहा कि इंदौर में टोटल लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जा रहा है। अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर तक करने का प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है। समय का तकाजा है कि आप घर पर रहें।
ठीक हो रहे कोरोना के मरीज।
सीएम शिवराज ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। ग्वालियर, जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो रहे हैं। हमारे डॉक्टर्स, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और अन्य सभी एकजुट होकर कोरोना से लड़ने के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कोरोना हारेगा, इंदौर जीतेगा।
सीएम ने कहा कि जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं उनके परिजन और संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारनटाइन किया जाएगा। हम मिलकर कोरोना को खत्म करेंगे। संकट बड़ा है पर हमारा हौसला उससे भी बड़ा है।’कोरोना हारेगा, इंदौर जीतेगा।
Related Posts
April 10, 2023 प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल में किया गया कई शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन
प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पर रही शॉर्ट फिल्मों को किया पुरस्कृत।
अभिनेता राजेंद्र […]
March 26, 2021 कलेक्टर की दो टूक – जनता का स्वास्थ्य है सर्वोपरि, बरकरार रहेंगे प्रतिबन्ध
इंदौर : त्योहारों और धार्मिक गतिविधियों पर लगाई गई रोक को लेकर मचे बवाल को दरकिनार करते […]
December 30, 2021 केंद्रीय मंत्री सिंधिया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे समर्थक, गरीबों को वितरित करेंगे कपड़े व अन्य सामग्री
इंदौर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन 31 दिसम्बर को धूमधाम से मनाया […]
April 15, 2021 एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने ऑक्सीजन की समस्या कम करने में दिया योगदान
इंदौर : एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया के मार्गदर्शन में […]
April 6, 2024 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार
सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप, चेकबुक, सिमकार्ड, एक लाख रुपए से अधिक नकद और लाखों […]
June 13, 2021 उमड़ीखेड़ा में इको टूरिज्म पार्क की कार्ययोजना को स्वीकृति देने का प्रभारी मंत्री ने वन मंत्री से किया आग्रह
इंदौर : प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रविवार को वन मंत्री विजय शाह के […]
February 17, 2022 मुम्बई में दो अतिरिक्त रेल लाइनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 फरवरी, 2022 को शाम 4:30 बजे ठाणे और दिवा को […]