डीसीपी यातायात प्रबंधन ने की आदित्य की हौसला अफजाई।
प्रशस्ति पत्र भेंट कर पीठ थपथपाई।
9 वर्षीय आदित्य दो वर्षों से यातायात जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं।
इंदौर : नन्हीं सी उम्र में ही बड़ों को यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर प्रेरित करने वाले यातायात प्रबंधन मित्र आदित्य तिवारी को पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर अरविंद तिवारी ने पुरस्कृत कर उसकी हौसला अफजाई की। इस दौरान आदित्य तिवारी के माता-पिता व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी भी मौजूद रहे।
09 वर्षीय आदित्य तिवारी ने जब यातायात जागरूकता गीत गाकर सुनाया गया तो डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी ने आदित्य को गले लगा कर उसकी पीठ थपथपाई। आदित्य को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया । चौथी कक्षा के छात्र आदित्य अश्विनी तिवारी दो साल से यातायात जागरूकता के लिए कार्यरत हैं। विष्णुपुरी में रहने वाले आदित्य भंवरकुआं जैसे व्यस्ततम चौराहे पर ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। मां श्रीमति संगीता तिवारी के साथ आदित्य प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक चौराहे पर ड्यूटी देते हैं। ट्रैफिक जागरुकता को लेकर आदित्य माइक पर ट्रैफिक से जुड़े गाने गाते रेड सिग्नल पर यदि कोई वाहन चालक स्टॉप लाइन पर नहीं रूकता है तो उन्हें टोकते हैं। कार चालकों से सीट बेल्ट लगाने को कहते हैं। आदित्य की बातें सुनकर लोग वादा करते हैं कि अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे। रोजाना चौराहे से गुजरने वाले लोग नियमों का पालन करने लगे हैं।
Related Posts
August 28, 2019 इंदौर- भोपाल में लागू हो पुलिस कमिश्नरी, आईपीएस एसो. ने सीएम से की मांग भोपाल : मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ […]
January 21, 2021 किसानों के खाते में डाली जा रही है सब्सिडी की राशि, घोटालेबाजों के असली चेहरे हुए उजागर, बोले ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को इंदौर प्रवास पर […]
November 21, 2021 लगातार पांचवी बार स्वच्छता में नम्बर वन आने की खुशी में देर रात तक चलता रहा जश्न मनाने का सिलसिला
इंदौर : पांचवी बार स्वच्छता में प्रथम स्थान पर आने पर इंदौर में शनिवार को दिनभर जश्न का […]
February 26, 2023 वीर सावरकर असल भारत रत्न हैं, वे किसी सम्मान के मोहताज नहीं – फडणवीस
बृहन महाराष्ट्र मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन एमरल्ड हाइट्स में प्रारंभ।
कानपुर आईआईटी […]
April 13, 2019 आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव इंदौर: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में मनाया गया। देश- […]
August 7, 2023 श्रावण सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
3 से 06 बजे तक भस्मार्ती के दौरान 63 हज़ार 3 सौ 71 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।
उज्जैन : […]
April 18, 2021 प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने सीएम शिवराज को कोरोना संक्रमण से निपटने के उपायों की दी जानकारी
इंदौर : सीएम शिवराज सिंह ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में कोरोना […]