गैंग के पांच बदमाश पुलिस थाना भँवरकुआं की गिरफ्त में।
आरोपियों से 13 मोटर साइकिल सहित ब्रांडेड कंपनियों के चोरी/ लूट किए 10 नग मोबाइल फोन सहित कीमत करीब 15 लाख रुपये का मश्रूका बरामद किया।
इंदौर : भंवरकुआ पुलिस ने मोटर साइकिल और मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग के पांच बदमाशों को बंदी बनाया है। उनके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य की चुराई गई मोटर साइकिल और चोरी किए व लूटे गए मोबाइल जब्त किए गए।
मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए इन बदमाशों की पहचान 1- मनोज निवासी पीथमपुर जिला धार, (पूर्व के 3 अपराध चोरी व मारपीट), 2- करण निवासी किशनगंज जिला इन्दौर, 3- विकास उर्फ निरंज उर्फ अग्रेंज तिवारी पीथमपुर जिला धार के रुप में हुई उक्त बदमाशो के साथ दो विधि विरुद्ध बालक भी मिले हैं।
थाना भँवरकुआं इन्दौर पर अप धारा 379, 411, 34 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर बदमाशों से पूछताछ पर शहर,देहात व सीमावर्ती जिला से चुराई गई 13 मोटर साइकिलें जिनमें याहामा आर15, पल्सर एमएस, पल्सर150, पल्सर125, टीव्हीएस अपाचे शामिल हैं, जब्त की गई। बदमाशों से चोरी व लूट के 10 नग मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। जब्त मशरूका की कुल कीमत 15 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक ये बदमाश महंगी व रेसर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे वहीं सुनसान ईलाके में व पैदल चलने वाले लोगो को टारगेट कर मोबाइल चोरी/ छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे।पांचों बदमाशों के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
November 7, 2021 संधारण कार्य और फ्लो मीटर लगाने के चलते लिया जाएगा शटडाउन, सोमवार को पश्चिमी क्षेत्र की टंकियां रहेंगी खाली
इंदौर : जिंसी चौराहे पर फ्लो मीटर लगाने के साथ-साथ सेकंड फेज की कई लाइनों के सुधार […]
March 2, 2022 यूक्रेन से लौटे छात्रों का इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद लालवानी ने किया स्वागत
इंदौर :रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में कई देशों के नागरिक वहां फंस गए हैं। इनमें […]
April 12, 2020 लायंस क्लब ने मेडिकल कॉलेज को भेंट किये 8 वेंटिलेटर इन्दौर : कोरोना वायरस कोविड-19 की आपदा से निपटने के लिये लायंस क्लब इंटरनेशनल 3233 जी 1 […]
March 14, 2020 मन्त्रिमण्डल से हटाए गए सिंधिया समर्थक मंत्रियों के विधायक पद से इस्तीफे मंजूर भोपाल: सीएम कमलनाथ की सिफारिश पर राज्यपाल द्वारा मन्त्रिमण्डल से हटाए गए सिंधिया समर्थक […]
January 9, 2023 अध्यात्म, संस्कृति, दया और मूल्यों की जन्मभूमि है भारत – गोखले
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के तत्वावधान में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारे […]
March 3, 2021 एम हासिनी और सयाली वाणी बने कैडेट व सब जूनियर टेबल टेनिस स्पर्धा में राष्ट्रीय चैंपियन
इंदौर : भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा अभय […]
July 30, 2021 भारत की स्टार शटलर सिंधु सेमीफाइनल में पहुंची, कड़े संघर्ष में जापान की यामागुची को हराया
नई दिल्ली : भारत की सितारा खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलिंपिक में महिला एकल बैडमिंटन […]