भोपाल : स्थानीय कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी आशा बौरासी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने यह वारंट उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के केस की शनिवार को सुनवाई के बाद जारी किया।आदेश इंदौर पुलिस कमिश्नर को भेजा गया है। मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर गुड्डू सांसद बने थे।
जानकारी के मुताबिक इंदौर के व्यापारी रमन वीर सिंह अरोरा और उनकी मां रवींद्र कौर के खिलाफ झूठे तथ्यों को आधार बनाकर उनके खिलाफ इनाम घोषित होने की जानकारी फोटो समेत अखबारों में प्रकाशित हुई थी। इस मामले में मानहानि का केस भोपाल कोर्ट में दर्ज कराया गया था।
प्रेमचंद गुड्डू दिग्विजय सिंह के समर्थक माने जाते हैं। गुड्डू मूल रूप से कांग्रेसी हैं। साल 2018 में वे कांग्रेस से नाराज होकर बीजेपी में चले गए थे। दो साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद प्रेमचंद गुड्डू फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने सांवेर से तुलसी सिलावट के खिलाफ कांग्रेस की ओर से उपचुनाव भी लड़ा था पर बड़े अंतर से हार गए थे।
Related Posts
November 5, 2021 कोरोना से माता- पिता को खोने वाले बच्चों की जिला प्रशासन ने की मदद
इंदौर : मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के हितग्राही बच्चों के लिए कलेक्टर कार्यालय […]
July 20, 2025 त्योहारों के मद्देनजर इंदौर – मुंबई के बीच चलेगी तेजस स्पेशल ट्रेन
मुंबई : पश्चिम रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में […]
January 16, 2022 शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’, छोड़े गए शांति के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे
इंदौर : संस्था सेवा सुरभि, जिला प्रशासन, इंदौर पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान […]
January 6, 2025 बहुउद्देशीय कला संकुल की मई माह में मिलेगी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने किया निर्माणाधीन कला संकुल का अवलोकन।
इंदौर : कला एवं […]
February 3, 2024 वर्ल्ड वेटलैंड डे के उपलक्ष्य में फोटो प्रदर्शनी, फिल्म वर्कशॉप और फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन
इंदौर : वर्ल्ड वेटलेंड डे के अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला, देवी अहिल्या […]
May 3, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. नरेंद्र सलूजा के निवास पहुंचकर अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर आए। वे एयरपोर्ट से सीधे रानी बाग़ […]
October 10, 2019 यादगार रहीं अहमदाबाद के ‘स्वर कृति’ ग्रुप की गरबा प्रस्तुतियां इंदौर : नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्तिभाव के साथ आराधना करने के बाद सोमवार को उन्हें […]