90 वर्ष और अधिक उम्र के स्वयंसेवकों का किया गया सम्मान।
इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। पंत वैद्य कॉलोनी स्थित नारायण बाग संघ स्थान पर आयोजित समिति के स्थापना दिवस समारोह में इंदौर विभाग के ऐसे सभी वरिष्ठ स्वयंसेवक जिनकी आयु 55 वर्ष से ऊपर और जिनकी संघ आयु 40 वर्ष से अधिक है, का एकत्रीकरण किया गया।इस मौके पर दिवस समारोह में उन सभी स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया जिनकी उम्र 90 वर्ष या अधिक थी। इनमें एक स्वयंसेवक 99 वर्ष के थे ।
इस दौरान बीते वर्ष में जो स्वमसेवक नहीं रहे उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।मंच पर समिति के अध्यक्ष ईश्वर जी हिंदुजा,समिति के उपाध्यक्ष और विभाग संघ चालक शैलेन्द्र महाजन,क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल मौजूद रहे।
क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल ने कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए सभी वरिष्ठ स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्य करें ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में जो प्रस्ताव पास हुए उनका विस्तृत उल्लेख किया गया। अशोक राठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। हेडगेवार स्मारक समिति के सचिव राकेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Related Posts
September 10, 2022 महापौर की मौजूदगी में पूरे विधि विधान के साथ किया गया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
निगम की कन्वेयर बेल्ट, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नई तकनीक से हुआ विसर्जन।
इंदौर : महापौर […]
December 20, 2024 शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए करें नियमित व्यायाम : कैलाश विजयवर्गीय
वीडियो जारी कर की नियमित व्यायाम करने की अपील।
इंदौर : मध्य प्रदेश के नगरीय विकास […]
February 2, 2025 विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है 2025 – 26 का बजट
आम जनता को तोहफे के साथ देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा बजट।
इंदौर : विधायक रमेश […]
July 7, 2021 अभी भी मिल रहे हैं कोरोना के मामले, सावधानी बरतना जरूरी…
इंदौर : सोमवार को न्यूनतम 5 के आंकड़े तक पहुंचने के बाद मंगलवार 6 जुलाई को नए संक्रमित […]
June 2, 2021 प्रभारी मंत्री ने सिंधी कॉलोनी क्षेत्र का किया भ्रमण, दुकानों के सामने गोल घेरे बनाकर दी सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील
इंदौर : प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को सिंधी कॉलोनी क्षेत्र […]
February 7, 2024 पटाखा फैक्ट्री हादसे के पीड़ितों की हरसंभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमत्री यादव
जिला अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जाना।
गंभीर घायलों को एक-एक लाख रु. की मदद की […]
January 5, 2023 सांसद लालवानी ने सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र नहीं बनाने के केंद्र के फैसले का किया स्वागत
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने जैन समाज के तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र […]