तुलसी नगर पुलिया के चौड़ीकरण कार्य का विधायक हार्डिया ने किया भूमिपूजन

  
Last Updated:  May 7, 2022 " 04:30 pm"

निपानिया क्षेत्र की 50 कॉलोनियों को होगा लाभ।

इंदौर : लंबे समय से अटकी तुलसी नगर पुलिया के चौड़ीकरण और रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रीय विद्यायक महेंद्र हार्डिया ने शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 37 के पूर्व पार्षद संजय कटारिया, स्थानीय भाजपा नेता राजेश उदावत, रामबाबू, अमित जाकर और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर तुलसी नगर सोशल वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े के के झा, राजेश तोमर, बसंत नाइक, विवेक शर्मा, राहुल ठक्कर, महालक्ष्मी नगर के ब्रजेश पचौरी, गौरव डाबर, पुष्पविहार एक्सटेंशन रहवासी संघ के कृष्ण कुमार वर्मा के साथ आसपास की कॉलोनियों के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

क्षेत्रीय विधायक हार्डिया ने इस मौके पर कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के रहवासियों द्वारा तुलसी नगर- महालक्ष्मी नगर मुख्य मार्ग पर यातायात के दबाव को देखते हुए तुलसी नगर पुलिया के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि तुलसी नगर- महालक्ष्मी नगर मुख्य मार्ग की दूसरे लेन का निर्माण होने से निपानिया क्षेत्र की 50 कॉलोनियों के रहवासियों को इसका लाभ मिलेगा। हार्डिया ने कहा कि डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली तुलसी नगर पुलिया तथा इसकी रिटेनिंग वॉल का निर्माण अगले 6 महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

पूर्व पार्षद संजय कटारिया ने कहा कि तुलसी नगर पुलिया के चौड़ीकरण के निर्माण का कार्य वर्तमान पुलिया पर यातायात को बिना बाधित करते हुए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले वर्तमान पुलिया के दक्षिणी भाग में पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य होगा, उसके बाद पुलिया के उत्तरी भाग में चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। सबसे अंत में पुलिया के बीच वाले भाग का निर्माण किया जाएगा जिससे यातायात बाधित ना हो।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *