सिजिरियन डिलेवरी के बाद शिशु और माँ दोनों स्वस्थ।
इंदौर : शहर के पीसी सेठी सरकारी अस्पताल में एक अनूठा राज्य स्तरीय रिकार्ड तब बन गया, जब एक हॉइरिस्क गर्भवती महिला ने सिजिरियन डिलेवरी के माध्यम से 5 किलो 430 ग्राम के वजनी शिशु को जन्म दिया ।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कोमल विजयवर्गीय के अनुसार इसके पहले 5 किलो 100 ग्राम के वजन वाले शिशु ने मण्डला में जन्म लिया था। इसके बाद अब मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वजन वाले शिशु ने इंदौर में जन्म लिया है। जो राज्य स्तरीय रिकार्ड है।
डॉक्टर विजयवर्गीय ने बताया कि 24 वर्षीय गर्भवती महिला रीता को 18 जुलाई को असमान्य परिस्थितियों में सुरक्षित प्रसव के लिए भर्ती किया गया था क्योकि इस महिला को ज्यादा वजन, हाई बीपी, के अलावा गर्भअवस्था के ज्यादा दिन सहित कई शारिरिक और स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याएं थी। इस वजह से सामान्य प्रसव की संभावना नहीं के बराबर थी।
इसलिए तत्काल महिला की सीजीरियन डिलेवरी का निर्णय लिया गया । इसके बाद डॉक्टर कोमल विजय वर्गीय और एनिस्थिया विशेषज्ञ डॉक्टर सुनीता भटनागर ने ऑपरेशन के माध्यम से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वजन वाले शिशु के सरकारी अस्पताल में राज्य स्तरीय रिकार्ड की खबर मिलते ही सीएमएचओ डॉक्टर माधव हसानी ने तुरन्त पीसी सेठी अस्पताल पहुंच कर हॉइ रिस्क डिलेवरी के सुरक्षित प्रसव के लिए डाक्टर्स सहित अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी।
Related Posts
January 7, 2022 पचास से अधिक अस्पतालों में आयुष्यमान कार्ड से होगा कोरोना का इलाज
इंदौर. कोरोना की तीसरी लहर और संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने 56 […]
September 27, 2020 सांवेर को मिली बड़ी सौगात, 24 सौ करोड़ की नर्मदा परियोजना का सीएम ने किया शुभारम्भ
इंदौर : उपचुनाव के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। […]
July 1, 2021 भूसे के बोरों में छुपाकर ले जाई जा रही 200 पेटी अवैध शराब जब्त
इंदौर : भारी मात्रा में परिवहन कर कर ले जाई जा रही अवैध शराब, पुलिस थाना चंद्रावतीगंज […]
May 13, 2023 वैवाहिक जीवन में आनेवाली समस्याओं से रूबरू कराता नाटक एका लग्नाची पुढ़ची गोष्ट
इंदौर : सानंद के मंच पर देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित सभागार में लेखक और […]
November 5, 2022 स्कूल बस – कार में हुई भिडंत, बस में सवार दो बच्चों को आई मामूली चोटें
इंदौर: एमआयसी सदस्य अश्विनी शुक्ला की कार और स्कूल बस में शनिवार सुबह भिडंत हो गई। […]
February 19, 2024 नव श्रृंगारित मां अन्नपूर्णा मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस समारोह 21 फरवरी से
इंदौर : शहर के प्रमुख आस्था केंद्र अन्नपूर्णा आश्रम पर नव श्रृंगारित मां अन्नपूर्णा के […]
February 24, 2019 फिरौती वसूलने के बाद भी कर दी बच्चों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार रीवा: सतना जिले के चित्रकूट से तेल व्यापारी के दो मासूम बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या […]