इंदौर : मशहूर टीवी एक्टर्स वैशाली ठक्कर ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो बीते एक साल से इंदौर में रह रहीं थीं। उन्होंने तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर में फांसी लगाई।
सूचना मिलने पर पहुंची तेजाजी नगर पुलिस ने अभिनेत्री वैशाली ठक्कर के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एफएसएल पार्टी भी मौके पर पहुंची और परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्रित किए।
मिला सुसाइड नोट, मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या।
पुलिस के अनुसार अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने सुसाइड नोट छोड़ा है। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री ने किसी के द्वारा परेशान किए जाने संबंधी कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई थी। सुसाइड नोट और डायरी आदि की समग्र जांच करने के बाद अगर हैरासमेंट संबंधी कोई बात सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लोकप्रिय टीवी सीरियलों में कर चुकी है काम।
बता दें कि खुदकुशी करने वाली अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ये रिश्ता क्या कहलाता है और बिग बॉस जैसे टीवी के लोकप्रिय शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। प्रेम प्रसंग को लेकर खुदकुशी की बात भी कही जा रही है पर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
Related Posts
October 14, 2021 सयाजी चौराहा पेट्रोल पंप पर स्थापित की गई ‘नेकी की दीवार’, जरूरतमंद मुफ्त में ले जा सकेंगे कपड़े व अन्य सामग्री
इंदौर : विजय नगर,स्कीम नम्बर 54-74 इलाके में जरूरतमंदों की मदद करने के लिहाज़ से 'नेकी […]
October 12, 2024 महेश्वर पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन
जिस तलवार को कभी देवी अहिल्याबाई स्वयं धारण करती थीं उस तलवार का किया पूजन।
इंदौर : […]
June 7, 2023 कमीशन खोर है शिवराज सरकार, 80 फीसदी तक खाया जा रहा कमीशन
इंदौर प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर लगाए […]
May 15, 2021 ग्रामीण जनता दे रही जागरुकता का परिचय, मेरा गांव कोरोना मुक्त अभियान को मिल रहा जबरदस्त प्रतिसाद
इंदौर : जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर आपदा प्रबंधन […]
February 27, 2022 बेटी को यूक्रेन से वापस लाने हेतु एयर टिकट दिलवाने के नाम पर महिला से ठगी करनेवाला आरोपी गिरफ्तार
विदिशा : यूक्रेन में फंसी विदिशा की बेटी को यूक्रेन से वापस लाने के लिए फ्लाइट टिकट […]
July 24, 2022 मंकी पॉक्स को डबल्यूएचओ ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया
इंदौर : कोरोना वायरस के बाद अब मंकीपॉक्स दुनिया के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। […]
August 11, 2021 इंदौर को आसपास के शहरों से जोड़ने के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की लालवानी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाई मांग
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर और आसपास के शहरों के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट […]