इंदौर : प्रसिद्ध गायिका लताजी और आशाजी के जन्मदिवस पर शहर की 20 सुरीली गायिकाओं का अभिनंदन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक अभिषेक गावड़े, राजेंद्र कौशिक और गोवर्धन लिंबोदिया ने बताया कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विधायक प्रदीप पटेल, सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर, पूर्व पार्षद चंदू राव शिंदे, शिक्षाविद अवधेश दवे और वरिष्ठ पत्रकार अनमोल तिवारी रविवार 26 सितंबर की शाम 7:00 बजे अभिनव कला समाज, गांधी हॉल में आयोजित समारोह ‘लताशा’ में शहर की सुरीली गायिकाओं को प्रतीक चिन्ह और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर यह गायिकाएं लताजी एवं आशाजी के चुनिंदा गीत भी पेश करेंगी। संगीत संयोजन दीपेश जैन का रहेगा। सूत्र संचालन करेंगे आशीष शुक्ला।
इन गायिकाओं का होगा सम्मान
अभिनव कला समाज़ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने बताया कि कार्यक्रम ‘लताशा’ में शहर की जानी-मानी गायिका मोना शेवड़े,श्रद्धा जगताप, सपना केकरे, अर्पिता बोबडे, आकांक्षा जाचक, कविता श्रीवास्तव, सोनाली पुराणिक, शिफा अंसारी, संध्या गरवाल, शिवांगी मिश्रा पाठक, अनिका अग्रवाल,नूपुर पंडित, निधि नागर,नूपुर गडकरी,अनुभा खाडिलकर, नूपुर कौशल, शिक्षा शर्मा, निशा चेलानी और पल्लवी सिंह का अभिनन्दन किया जाएगा।
Related Posts
October 31, 2023 टाटा मोटर्स ने पश्चिम बंगाल सरकार से जीता मुआवजे का केस
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने सिंगूर-नैनो प्रोजेक्ट केस में पश्चिम बंगाल सरकार से मुआवजे का […]
May 22, 2019 झूठी बयानबाजी कर रहे हैं कमलनाथ- मालू इंदौर: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देवास लोकसभा सीट के सहप्रभारी गोविंद मालू ने सीएम कमलनाथ […]
May 14, 2021 आबकारी विभाग ने लोडिंग वाहन से जब्त की 22 पेटी विदेशी शराब
इंदौर : आबकारी विभाग ने एक लोडिंग वाहन से 22 पेटी विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब और […]
August 21, 2021 समाजसेवी नारायण घाटे का निधन, तिलक नगर मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार
इंदौर : इफको के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक और साईनाथ धार्मिक, शैक्षणिक व पारमार्थिक ट्रस्ट […]
May 10, 2021 कोरोना से मुकाबले के लिए एक और दवा को डीजीसीए की हरी झंडी, जल्द बाजार में होगी उपलब्ध
नई दिल्ली : कोरोना वायरस की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए एक और दवा को डीजीसीआई ने मंजूरी […]
September 22, 2022 तीसरे विकल्प की तलाश में हैं मप्र के नागरिक, अक्टूबर में करेंगे नए दल का ऐलान – डॉ. मिश्रा
इंदौर : आज समाज में जो परिस्थितियां हैं, उसमें बदलाव के लिए राजनीति ही एकमात्र जरिया […]
March 14, 2025 होलकर राजपरिवार ने निभाई 297 साल पुरानी होलिका दहन की परंपरा
राजवाड़ा के गेट के सामने विधि विधान के साथ किया गया सरकारी होलिका दहन।
इंदौर : […]