इंदौर : सात साल की मासूम बच्ची के हत्यारे आरोपी सद्दाम के घर को नेस्तनाबूत कर दिया गया है। आजाद नगर में यह मकान अवैध रूप से बना हुआ था। परिजनों ने विरोध करना चाहा पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
आरोपी को फांसी देने की मांग।
मासूम बच्ची की निर्मम हत्या से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर आजाद नगर थाने पर प्रदर्शन किया। इस बीच कुछ लोगों ने नगर निगम व पुलिस की गाड़ियों के कांच फोड़ दिए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर – बितर कर दिया।
रेप की भी जताई जा रही आशंका।
बता दें कि आरोपी सद्दाम सात वर्षीय मासूम को उठाकर अपने घर ले गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस – पड़ौस के लोग एकत्रित हो गए और आरोपी के घर का दरवाजा पीटने लगे। इस बीच आरोपी खून से सना चाकू लेकर बाहर निकला तो लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने बच्ची पर चाकू के कई वार किए थे। अस्पताल ले जाने पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
Related Posts
March 11, 2022 ट्रेनों में बहाल की गई बेड रोल की सुविधा, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली : कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप लगभग खत्म होने की कगार पर है। कोरोना से जुड़े […]
March 21, 2023 दशहरा मैदान पर 22 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा ‘सबके राम’ जन्मोत्सव
श्री श्री रविशंकर, पं. प्रदीप मिश्रा एवं महंत राजू दास सहित अनेक हस्तियां करेंगी […]
April 1, 2024 इंदौर – पुणे स्पेशल ट्रेन के फेरे 26 जून तक बढ़ाए गए
इंदौर : यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष किराए पर इंदौर- पुणे […]
April 15, 2020 “इंदौर तुम बेफिक्र रहो, सड़कों पर तैनात तुम्हारा रखवाला है” सूबेदार उज़्मा खान ने जोशीली कविता सुनाकर बढाया पुलिसकर्मियों का मनोबल ।
इन्दौर : […]
December 2, 2020 छह सौ के करीब नए मरीजों में मिला कोरोना संक्रमण, 4 की मौत…!
इंदौर : बीते 10 दिनों से लगातार 5 सौ के ऊपर कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार 1 […]
July 12, 2025 शहरी विकास में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉनक्लेव 2025
"शहरी उत्कृष्टता के लिए आधुनिक तकनीक" पर सत्र […]
July 26, 2020 पीएम मोदी ने सीएम शिवराज की पूछी कुशलक्षेम, शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। भोपाल : कोरोना संक्रमित होने के बाद निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराए गए प्रदेश के सीएम […]