इंदौर : शहर के खजराना दरगाह के सामने तालाब के पास में रहने वाले भूमाफिया भाइयों की जोड़ी अनवर पटेल पिता रहमत अली व उस्मान पटेल पिता रहमत अली पर पुलिस उपायुक्त जोन-2 संपत उपाध्याय ने दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया है ।
दोनों आरोपियों पर लसूड़िया थाना में धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी, 506, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध क्रमांकः 0490/22 अप्रैल माह में दर्ज हुआ था। कई बार दोनों के घरों एवं ठिकानों पर लसूड़िया थाने की पुलिस द्वारा दबिश दी गई पर असफलता ही हाथ लगी। दोनों भाइयों ने इंदौर में कई जमीनों पर नकली कागजों एवं फर्जी अंगूठा निशानी से भोले-भाले किसानों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों की जमीनें धोखे से अपने नाम करवा कर ली। दोनों ने बिल्डरों से सांठगांठ कर हड़पी गई जमीनों पर कॉलोनियां काट रखी हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर थाना प्रभारी लसुड़िया संतोष दूधी अब दोनों फरार इनामी आरोपियों की नामी व बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा भी निकाल रहे हैं। इनके जमीनों के काले धंधे में मददगार सफेदपोश बिल्डरों की भी संपूर्ण जानकारी निकाली जा रही है।
Related Posts
February 26, 2023 वीर सावरकर असल भारत रत्न हैं, वे किसी सम्मान के मोहताज नहीं – फडणवीस
बृहन महाराष्ट्र मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन एमरल्ड हाइट्स में प्रारंभ।
कानपुर आईआईटी […]
July 14, 2021 ज्यादा बेहतर परिणाम पाने के लिए खुला है परीक्षा का विकल्प- सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली भांजियों और प्रिय भांजों को बधाई देते हुए […]
August 2, 2020 92 वर्षीय बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात, एमटीएच अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज इंदौर : अगर आप में हौंसला है, आपका मनोबल ऊंचा है और किसी भी विपरीत परिस्थिति से लड़ने का […]
October 12, 2022 डिजियाना फिल्म्स की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज द मास्टर स्क्वॉड में इंदौर के कलाकारों को मिलेगा मौका
इंदौर : मीडिया और अन्य क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराने के बाद डिजियाना समूह ने […]
October 13, 2023 निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त ने किया मीडिया मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ का निरीक्षण
मीडिया मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ की व्यवस्थाओं और कार्यों की सराहना की।
प्रकोष्ठ के माध्यम […]
March 11, 2022 बीजेपी की 29 सदस्यीय इंदौर नगर कार्यकारिणी का ऐलान
इंदौर : लम्बी प्रतीक्षा और जद्दोजहद के बाद आखिर बीजेपी नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी […]
January 1, 2024 जनकल्याण और विकास से जुड़ी कोई भी योजना बंद नहीं होगी : मुख्यमंत्री यादव
शासकीय गतिविधियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]