पुरुष हॉकी में मिली निराशा अब महिला टीम से आस, लवलीना का पदक तय…

  
Last Updated:  August 4, 2021 " 12:47 am"

ओलिम्पिक विशेष

भारतीय महिला हाँकी तो उम्मीद से बेहतर दे चुकी है, लेकिन पुरुष हाँकी से ऐसे खेल की उम्मीद नही थी जैसे वे 3 अगस्त को सेमीफाइनल में विश्व विजेता बेल्जियम से खेले और 2-5 गोलों से हार गए। ये तो आस्ट्रेलिया मैच की ही पुनरावृति लगी। बेल्जियम का आक्रमण कितना हावी रहा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें 12 पेनल्टी कार्नर और 1पेनल्टी स्ट्रोक मिला,भारत को 5 पेनल्टी कार्नर ही मिले। चौथे क्वार्टर में तो एक भी नही मिला।हरमनप्रीत सिंह ने 1-1की बराबरी की टोक्यो में अपना चौथा गोल कर, कप्तान मनप्रीतसिंह ने 2-1 की बढत बनाई, दूसरे क्वार्टर तक 2-2 के बराबरी के स्कोर के बाद तो 2016 ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम की स्टिक का जादू चला। अलेक्जेंडर हैंड्रिक्स ने 3 गोल कर तिकडी बनाई,वे टोक्यो में 14गोल कर चुके हैं। भारत रियो ओलंपिक 2016 में भी बेल्जियम से क्वार्टर फाइनल में 1-3से हारा था। रियो ओलंपिक के बाद दोनों के बीच16 मुकाबले हुए, जिनमें दोनों 6-6 बार जीतेऔर 2 मैच बराबर रहे। बेल्जियम का फाइनल आस्ट्रेलिया से है।
भारत अब कांस्यपदक के लिए 5 अगस्त को सुबह 7 बजे जर्मनी से खेलेगा, दूसरे सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया ने जर्मनी को 3-1से हराया।
महिला हाँकी में भारत अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को छू चुका है, सेमीफाइनल 4 अगस्त को अर्जेंटीना से है। मास्को ओलंपिक 1980 में भारत चौथे स्थान पर रहा था। भारत के खाते में और रजत या स्वर्ण आएंगे या नही, इसका फैसला 4अगस्त के नतीजे तय करेंगे,अभी तक 3 पदक भारत को मिलना तय हुए हैं। तीनों महिला खिलाड़ी के नाम ही है,भारत पदक तालिका में 62 वें स्थान पर चल रहा है।

लवलीना के मुक्के

महिला हाँकी सेमीफाइनल के साथ ही महिला मुक्केबाजी के वेल्टर वेट में लवलीना बोरगोहेन तुर्की की बी.सुरमनेली से सेमीफाइनल में भिडेंगी। वे कांस्यपदक तो पक्का कर चुकी हैं।

कुश्ती में तीन भारतीय पहलवानों के मुकाबले

कुश्ती में पहलवान दीपक पुनिया 86 किलो,रवि कुमार दहिया 57 किलो और अंशु मलिक 57 किलो महिला में दांवपेंच लगाएंगे। मंगलवार को 62 किलो महिला कुश्ती मे सोनु मलिक तो मंगोलिया की बी.खुरेल्खु से हार गई। मंगोलिया की पहलवान ने आखिरी में दांव लगाया जो उसे विजय दिला गया। पहला ओलंपिक खेल रही 19वर्षीय सोनम एक भी मूव नही कर सकी जबकि वह 2-0 अंको से आगे चल रही थी।

नीरज चौपडा भाला फेकेगे

दौडकूद मे सबसे अधिक आशा के केंद्र नीरज चौपडा भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) में 4 अगस्त को समूह ‘अ’और एस.सिंह समूह ‘ब’में भाला फेंक कर अपनी दावेदारी करेंगे।
गोलाफेंक मे तेजिंदर सिंह तूर और महिला भालाफेंक में ए.रानी ने निराश किया।

धर्मेश यशलहा
सरताज अकादमी
स्मैश

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *