लोकसभा निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित।
आदर्श आचार संहिता लागू।
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा 2024 का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उसके अनुसार इंदौर संसदीय क्षेत्र में 13 मई (सोमवार) को मतदान होगा। मतों की गिनती 04 जून 2024 (मंगलवार) को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार इंदौर लोकसभा सीट पर निर्वाचन की अधिसूचना 18 अप्रैल (गुरूवार) को जारी होगी। इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल (गुरूवार) रहेगी। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को होगा। अभ्यर्थी 29 अप्रैल 2024 (सोमवार) तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 13 मई (सोमवार) को होगा और 04 जून (मंगलवार) को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Related Posts
August 27, 2023 आईडीए की बोर्ड बैठक में 200 करोड़ के विकास कार्यों को दी गई हरी झंडी
कन्वेंशन सेंटर के लिए होगी सलाहकार की नियुक्ति।
योजना क्रमांक 171 को समाप्त करने के […]
January 5, 2020 बीजेपी नेताओं पर प्रकरण दर्ज कर प्रशासन ने किया सराहनीय काम- बेग इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता मंजूर बैग ने जिला प्रशासन को बधाई […]
August 12, 2020 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों में तेजी लाने के सांसद लालवानी ने दिए निर्देश इंदौर: जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्टोरेट इंदौर के सभा कक्ष […]
May 20, 2020 ‘नाथ’ पिता- पुत्र ने छिंदवाड़ा को भी कर दिया अनाथ..! *गोविन्द मालू*
खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने छिंदवाड़ा में नाथ पिता […]
December 20, 2024 इस वर्ष महाकाल मंदिर में आया 165 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा
पेटियों में 399 किलो चांदी, 1533 ग्राम सोना भी निकला।
उज्जैन : इस साल अब तक उज्जैन […]
October 28, 2021 डायरियों पर सौदे किए तो सभी अनुमतियाँ होंगी निरस्त, दलालों के लिए भी रेरा में पंजीयन अनिवार्य- कलेक्टर
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ किया है कि जो दलाल रेरा में पंजीकृत नहीं हैं, वह फ्लैट […]
October 5, 2020 रालामंडल में तेन्दुए की आमद, जारी किया गया अलर्ट
इंदौर : बायपास स्थित रालामंडल अभ्यारण में लंबे समय बाद पुनः तेंदुए की चहलकदमी देखी गई […]