महापौर की इलेक्ट्रिक कार में की सवारी, इस पहल को बताया पर्यावरण के अनुकूल।
इंदौर : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान पितृ पर्वत भी पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया। सांसद कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जीतू जिराती सहित अन्य बीजेपी नेता इस दौरान मौजूद रहे। वीडी शर्मा ने पितृ पर्वत का अवलोकन करने के साथ यहां स्थित बजरंगबली के मंदिर में पूजा – अर्चना की। बाद में सभी ने हनुमानजी की भव्य प्रतिमा के सान्निध्य में खड़े होकर फोटो भी खिंचवाए।
महापौर की इलेक्ट्रिक कार में की सवारी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की इलेक्ट्रिक कार की सवारी भी की। उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और गौरव रणदिवे ने भी इलेक्ट्रिक कार की सवारी का लुत्फ उठाया।
पर्यावरण की दृष्टि से महापौर की अच्छी पहल।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से भी यह अभिनव प्रयोग है। आगामी 20 -21 सितंबर को अहमदाबाद में होनेवाले बीजेपी के महापौर सम्मेलन में इंदौर के महापौर श्री भार्गव इस प्रयोग के बारे में बताएंगे। श्री शर्मा ने कहा कि सभी महापौरों को इसका अनुकरण करना चाहिए।
Related Posts
December 15, 2022 महाकाल महालोक परिसर की स्वच्छता को इंदौर से भी बेहतर बनाएं
मन्दिर में वीआईपी के कारण दर्शन बाधित न हो, लेजर शो आकर्षक बनाया जाए।
महाकालेश्वर […]
December 9, 2024 सुमित्रा ताई के पोते के साथ मारपीट व शोरूम में तोड़फोड़ के मामले में एसआईटी का गठन
अबतक 05 आरोपी गिरफ्तार, बलवा सहित कई गंभीर धाराएं लगाई।
रिमांड पर लेने के साथ की […]
February 4, 2024 जय श्रीराम के उद्घोष के बीच 1450 रामभक्तों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन
इंदौर : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर हाल ही में भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण […]
April 15, 2024 क्षेत्र क्रमांक 02 में डेढ़ लाख मतों से जिताएंगे लालवानी को
कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया गया संकल्प।
विधानसभा 2 लाखों वोट से जीतने वाली विधानसभा […]
April 12, 2022 मोबाइल छीनने और वाहन चोरी की वारदातें करने वाले आरोपी पकड़े गए
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने मोबाइल छीनने की वारदातों में लिप्त 02 बदमाशों को गिरफ्तार किया […]
February 20, 2022 उमेश शर्मा की खरी- खरी से बीजेपी के कर्ताधर्ता हुए खफा, नोटिस थमाकर मांगी सफाई
इंदौर : लगता है बीजेपी के लिए सत्ता ही सर्वोपरि हो गई है। काँग्रेसयुक्त बीजेपी अपने उन […]
November 28, 2021 इंदौर के डीएनए में हैं सफाई के संस्कार, साहित्योत्सव के अंतिम दिन बोले अपर आयुक्त संदीप सोनी
इंदौर : मध्य भारत के सबसे बड़े साहित्य उत्सव इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का समापन रविवार 28 […]