बीजेपी के 12 मण्डलों में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण वर्ग

  
Last Updated:  December 22, 2020 " 03:17 pm"

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, जिला प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष चौधरी एवं व्यवस्था प्रभारी उमरावसिंह मौर्य ने बताया कि भाजपा संगठन द्वारा तय सभी मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हो रहे है। सोमवार को विधानसभा देपालपुर के चौबीस अवतार मंडल(देपालपुर), धन्नालाल पटेल मंडल(गौतमपूरा), विधानसभा सांवेर के मां अहिल्या मंडल(पालिया), मां क्षिप्रा मंडल(क्षिप्रा), मां नर्मदा मंडल(खुडेल), विधानसभा महू के भगवान परशुराम मंडल(मानपुर), डॉ. भीमराव अम्बेडकर मंडल(कोदरिया), के.जी. माहेश्वरी मंडल(महूनगर), शहीद ट्ंटयामामा मंडल(सिमरोल), भेरूलाल पाटीदार मंडल (महूगांव) एवं राऊ विधानसभा के राऊ मंडल, कैलाश पाटीदार मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।
पदाधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 5 सत्र संपन्न हुए। वक्ताओं ने दस विषयों पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित मंडल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया ।
भाजपा का इतिहास एवं विकास, 2. हमारा विचार परिवार, 3. भाजपा एवं हमारा दायित्व 4. भारत की वैचारिक मुख्यधारा-हमारी विचारधारा 5. व्यक्तित्व विकास 6. सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग 7. प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां 8. हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका 9. आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा 10. पिछले 6 सालों में हुए अन्त्योदयी प्रयत्न विषयों पर जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, वरिष्ठ नेता देवराजसिंह परिहार, गोविन्द मालू, राधेश्याम यादव, रवि रावलिया, डॉ. रीता उपमन्यु, प्रेमनारायण पटेल, गोपालसिंह चौधरी, कंचनसिंह चौहान संतोष पाटीदार, नारायण पटेल, शैलेष गिरजे, शेखर बुन्देला, अरूण जोशी, मोहन राठौर, मोहित वर्मा, विशाल राठी, रामविलास पटेल, श्रवणसिंह चावड़ा, पन्नालाल जैन,, सुभाष महोदय, दीपक जैन टीनू आदि वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता का योग्य निर्माण-योग्य दिशा में हो, इसलिये समय-समय पर हमारी पार्टी में प्रशिक्षण वर्ग होता है। यह प्रशिक्षण वर्ग भी इसीलिये हो रहा है। वैचारिक अधिष्ठान के तीन प्रमुख बिन्दू है, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और हमारी पंचनिष्ठाएं इसकी समझ हम सभी को होना चाहिए। हमारा दल विचारों पर आधारित होने के कारण उसकी सोच भी हमेशा देशहित में होती है और इसी वजह से पूरा देश हमारे साथ खड़ा है।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रारंभ में भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात वर्ग गीत उपस्थित सभी अपेक्षित कार्यकर्ताआें को सुनाया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में मधु वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, उमानारायण पटेल, उमरावसिंह मौर्य, मुकेश सूरा, महेन्द्र ठाकुर, विष्णुप्रसाद शुक्ला, गोविन्दसिंह चौहान, दिनेश मांगरोला, मुकेश जरिया, सतीश कौशल, रामस्वरूप गेहलोद, नारायण पटेल, मनोज पाटीदार, अनिल पाटीदार, पीयूष अग्रवाल, सुनील गेहलोत, रायबहादूरसिंह तंवर घनश्याम नारोलियाएअनिल पाटीदार, पुंजालाल निनामा सहित मंडल में निवासरत प्रदेश व नगर के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, ग्राम संयोजक, मंडल के मोर्चा अध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, जनप्रतिनिधि सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *