कांटे के मुकाबले में मुंबई मास्टर से मात्र एक अंक से हारी एमपी रॉयल

  
Last Updated:  May 12, 2023 " 11:36 pm"

जस्ट कबड्डी लीग में दिल्ली दमदार और बंगलुरू टाइगर ने जीत दर्ज की।

इंदौर : मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, क्रीड़ा भारती और विक्रम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित जस्ट कबड्डी लीग में शुक्रवार को पहला मुकाबला रियल राजस्थान और दिल्ली दमदार के बीच खेला गया। जिसमें रियल राजस्थान ने 26 अंक से विजय प्राप्त की। रियल राजस्थान ने 51अंक जबकि देल्ही दमदार ने 25 अंक प्राप्त किए। दूसरा मुकाबला कांटे का रहा जिसमें मुंबई मास्टर ने एमपी रॉयल पर मात्र 1 अंक से जीत दर्ज की, मुंबई मास्टर ने 48 अंक तथा एमपी रॉयल ने 47 अंक प्राप्त किए। तीसरा मुकाबला बेंगलुरु टाइगर और यूपी धुरंधर के मध्य खेला गया जिसमें बेंगलुरु टाइगर ने यह मैच 43 अंको से जीता। बेंगलुरु टाइगर ने 74 अंक जबकि यूपी धुरंधर ने 31 अंक प्राप्त किए। आज के मैचों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मुंबई मास्टर के विनय दहिया रहे।

मुकाबलों के पूर्व खिलाड़ियों से दिनेश गुप्ता, प्रांतीय व्यवस्था आर एस एस प्रमुख। शिव नारायण शर्मा अध्यक्ष लघु उद्योग भारती। देवेंद्र शर्मा,अध्यक्ष ब्राह्मण समाज जितेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पार्षद भाजपा महू, राजीव जैन पार्षद भाजपा। गिरीश मोहन पाठक रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर आरटीओ, मुकेश राजावत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अतिथि स्वागत हरीश डागुर, अशोक मिश्रा, मन्नालाल बिंदोरिया, रामप्रकाश गौतम, सुनील ठाकुर, परमजीत सिंह पम्मी, प्रकाश गौड़, गोवर्धन गहरवाल, राजेंद्र कौशिक बुन ने किया। इन मैचों की कॉमेंट्री ऑल इंडिया रेडियो के अनाउंसर विकास यादव हिंदी में और युगांडा से अंग्रेजी में गोम्बे कर रहे हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *