लंदन: भगौड़े कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ लंदन की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी कर भागा नीरव मोदी लंदन में रह रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी { प्रवर्तन निदेशालय } ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। उसी के मद्देनजर वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस नीरव मोदी पर कभी भी शिकंजा कस सकती है।
बताया जाता है कि कोर्ट में पेश करने के बाद नीरव मोदी जमानत के लिए कानूनी मदद ले सकता है। उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी उसी के बाद शुरू होगी।
आपको बता दें कि सीबीआई ने भी नीरव मोदी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस को लेकर इंटरपोल और ब्रिटेन की संबंधित एजेंसियों से संपर्क साधा था और उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी।
लंदन में नई कंपनी खोलकर कर रहा है कारोबार।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भगौड़ा नीरव मोदी नई कंपनी बनाकर घड़ी और ज्वेलरी का कारोबार कर रहा है। लंदन के आलीशान इलाके में उसका फ्लैट है जहां से वह कारोबार करता है।
Related Posts
July 11, 2022 खजराना निवासी दो भूमाफिया भाइयों पर पुलिस ने घोषित किया इनाम
इंदौर : शहर के खजराना दरगाह के सामने तालाब के पास में रहने वाले भूमाफिया भाइयों की […]
March 29, 2023 रामनवमी पर पलासिया स्थित वाल्मीकि बस्ती में होगी एमआईसी की बैठक
महापौर भार्गव की अनूठी पहल।
बस्तियाँ उन्नत हो, उनका विकास हो-महापौर।
इंदौर : […]
March 22, 2022 गेर खत्म होते ही सफाई में भिड़े सफाई मित्र, कुछ ही देर में राजवाड़ा क्षेत्र हुआ चकाचक
इंदौर : स्वच्छता में नम्बर वन का तमगा लगातार 5 बार इंदौर को ऐसे ही नहीं मिला है। इसके […]
June 9, 2024 पति की लंबी आयु की कामना के साथ की गई वट सावित्री की पूजा
इंदौर : अखंड सौभाग्य की प्राप्ति, पति की लम्बी आयु, सुख, समृद्धि की प्राप्ति हेतु तुलसी […]
November 27, 2022 भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर आगमन पर मालू ने राहुल से पूछे दस सवाल
इंदौर : राहुल गांधी की निरुद्देश्य कथित भारत जोडो यात्रा के इंदौर आगमन पर उनसे खनिज […]
June 22, 2020 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम ने बिजली उपभोक्ताओं से की चर्चा, बिजली बिलों में दी गई राहत का लिया जायजा इंदौर : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बिजली उपभोक्ताओं से वीडियो […]
May 18, 2019 मतदान को लेकर किये गए पुख्ता इंतजाम, सामग्री लेकर बूथों पर पहुंचे मतदान दल इंदौर: लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को इंदौर सहित मालवा- निमाड़ की 8 सीटों पर मतदान होगा। […]