इंदौर : श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कॉलोनी एरोड्रम रोड पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री वेंकटेश बालाजी को छप्पन भोग लगाने के साथ दीपोत्सव मनाया गया। बालक स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में मनाए गए इस अन्नकूट महोत्सव में हजारों भक्तों ने वेंकटेश बालाजी के दर्शन कर प्रसादी प्राप्त की। चावल रूपी गिरिराज पर्वत पर गिरिराज जी के दर्शन भी इस दौरान भक्तों को हुए।
भोपूजी के भजनों ने बांधा समां।
भजन सम्राट भोपू जी के भजन आओ आओ रे सांवरिया छप्पन भोग लगाओ रे सांवरिया, थाली भरकर लाई खीचड़ो ऊपर घी की बाटकी, म्हारा बाल गोविंदा जी म्हारा घर रमवा आजो जी, छप्पन भोग लगाओ जी जैसे भजनों के साथ भगवान बालाजी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। भक्तों ने भजन संध्या का देर रात तक लुफ्त उठाया। इस दौरान झूम कर नृत्य भी भक्तों द्वारा किया गया। मंदिर परिसर में फूलों की सुंदर रंगोली भी सजाई गई।
नारियल पानी के प्रयोग से निर्मित छप्पन पकवान का लगाया भोग।
मंदिर समिति के हरिकिशन साबू , मनोहर सोनी एवं नितिन तापड़िया ने बताया कि भगवान श्री वेंकटेश बालाजी को नारियल के पानी के प्रयोग से बने हुए छप्पन पकवान का ही भोग लगाया गया, जिसमें जलेबी, मालपुआ, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, लड्डू ,खीर ,खिरान मिक्चर , नमकीन चावल, सेव नमकीन दाल ,मक्खन बड़ा, दही बड़ा ,दही चावल,जलेबी, रबडी सहित कई पकवान शामिल थे। भगवान की आरती के पश्चात दर्शन भक्तों के लिए खोले गए।
Related Posts
February 8, 2023 आरबीआई ने 0.25 फीसदी महंगा किया कर्ज
अगले साल 6.4 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान।
इंदौर : RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी […]
October 25, 2016 ANALYSIS: सिर्फ प्रॉफिट पर फोकस करते रहे मिस्त्री; 8 लाख करोड़ के टाटा ग्रुप से उन्हें हटाने के ये हैं बड़े कारण नई दिल्ली/मुंबई.रतन टाटा को अपना उत्तराधिकारी चुनने में तीन साल का वक्त लगा था। उन्होंने […]
January 31, 2021 सोनू सूद ने निराश्रित बुजुर्गों की मदद की जताई इच्छा, प्रियंका गांधी ने भी मप्र सरकार पर साधा निशाना
मुंबई : इंदौर नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा निराश्रित बुजुर्गों को शिप्रा नदी के […]
May 16, 2021 खास समर्थक मंजूर बेग के घर पहुंचे प्रभारी मंत्री सिलावट, शिर- खुरमे का उठाया लुत्फ
इंदौर : ईद उल फितर के मौके पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट अपने खास समर्थक मंजूर बैग के […]
March 28, 2019 श्रेष्ठ कार्य करनेवाले मीडियाकर्मी सम्मानित इंदौर: कलमकारों के आराध्य स्वर्गीय गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में […]
October 24, 2021 ई- एफआईआर पर रावजी बाजार पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल की गई जब्त
इंदौर : ई.-एफ.आई.आर के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना रावजी बाजार ने शातिर […]
October 11, 2023 संपत्ति विरूपण और मोटरयान अधिनियम का करवाया जा रहा पालन
विधानसभा निर्वाचन 2023
शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न मार्गों एवं वाहनों पर […]