इंदौर : पोस्ट कोविड-19 के लिए एम.वाय. अस्पताल में नई ओ.पी.डी. गुरुवार से प्रारम्भ हो गई। संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में इस ओपीडी की शुरुआत की गई। यह ओपीडी पोस्ट कोरोना फॉलोअप के लिए बनाई गई है, जिसमें कोरोना संक्रमण से ठीक हुए रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इन सभी रोगियों की एक ही जगह जांच करके उन्हें व्यवस्थित तरीके से सही निदान हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास भेजा जाएगा, ताकि उनका रोग आगे बढ़ने से रुक सके। कोविड के बाद स्वस्थ हुए रोगियों को किस तरह की परेशानियां आ रही हैं। उनका एनालिसिस कर डाटा भी एकत्रित किया जाएगा। कोरोना एक नई बीमारी होने से इसके बारे में इसके लक्षण, लंबे समय के दुष्परिणाम एवं विभिन्न अंगों पर इसके प्रभाव के बारे में विस्तृत अध्ययन भी संभव हो सकेगा, जिससे आने वाले समय में चिकित्सकों एवं आम जनता को इसके बचाव एवं लक्षणों के बारे में समुचित जानकारी मिल सकेगी।
Related Posts
June 9, 2024 वामपंथी दलों का छोटा सा हिस्सा बनकर रह जाना इप्टा की बड़ी भूल थी
स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के रूबरू कार्यक्रम में बोले इप्टा प्रमुख […]
March 2, 2025 डिस्पोजल फ्री होगी स्कीम नंबर 140 स्थित चौपाटी
निगम आयुक्त द्वारा स्कीम नंबर 140 चौपाटी में व्यापारियों के साथ किया गया स्वच्छता […]
August 13, 2020 कोरोना के कारण ठप हुए कामकाज को देखते हुए विद्यार्थियों की फीस माफ करें सरकार- वर्मा इंदौर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने […]
November 10, 2022 स्टेट प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर से की सौजन्य भेंट
मैत्री मैच का निमंत्रण भी दिया।
इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के […]
December 24, 2020 गिरिराज की परिक्रमा कर की विश्व के कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना
इंदौर : अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति इंदौर के तत्वावधान में मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर […]
April 18, 2024 स्वच्छता को लेकर सख्त हुए महापौर, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
वार्ड 41 में निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर संबंधित जोन के अधिकारियों पर जताई […]
November 1, 2020 कश्मीर से धारा 370 हटाने के सरदार पटेल के सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया- लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर छोटी ग्वालटोली स्थित […]