इंदौर : भारत और बांग्लादेश के बीच होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया। मयंक अग्रवाल के धमाकेदार दोहरे शतक के बाद मोहम्मद शमी व अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 130 रन से हरा दिया। मुशफिकुर रहीम (64) को छोड़कर कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज, टीम इंडिया के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। इस जीत के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज में 1- 0 की बढ़त बना ली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में केवल 150 रन ही बना सकी थी। इसके बाद भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 493 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत की पारी में मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक (243 ) लगाया था। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 86, चेतेश्वर पुजारा 54 और रविन्द्र जडेजा ने नाबाद 60 रनों का योगदान दिया था। 343 रनों से पिछड़ी बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों के सामने धराशायी हो गई। मुशफिकुर रहीम ने अर्धशतक ( 64 )जमाकर कुछ हद तक टीम इंडिया के बॉलरों का सामना किया पर वे बांग्लादेश को हार से नहीं बचा सके। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4, अश्विन ने 3, उमेश यादव को 2 और इशांत शर्मा को 1 विकेट मिला। मयंक अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Related Posts
April 18, 2021 विशाल पटेल ने 2 करोड़ रुपए की पूरी विधायक निधि देपालपुर में कोविड सेंटर बनाने के लिए दी
इंदौर : देपालपुर के विधायक विशाल पटेल ने आरोप लगाया है जिला प्रशासन शहर और ग्रामीण […]
July 8, 2024 क्लीन सिटी के साथ अब ग्रीन सिटी के रूप में भी पहचान बनाएगा इंदौर : अभिनेता सुनील शेट्टी
इंदौर में चलाये जा रहे अभियान की सराहना की।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के […]
March 16, 2021 दो साल से नहीं हुई दो हजार रुपए के नोटों की छपाई, संसद में सरकार ने दी जानकारी
नई दिल्ली : 2000 रुपये मूल्य के करेंसी नोट की पिछले 2 साल में कोई छपाई नहीं हुई है। […]
June 5, 2017 किसानो को लेकर सी एम की घोषणा के महत्वपूर्ण बिंदु किसान कृषि उपज मंडी में जो उत्पाद बेचते हैं उनका 50% उन्हें अब नकद भुगतान प्राप्त होगा […]
May 5, 2021 18 फ़ीसदी संक्रमण दर, 18 सौ के ऊपर नए संक्रमित, 7 की मौत
इंदौर : जनता कर्फ्यू को करीब 24 दिन हो चुके हैं पर कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले […]
February 21, 2023 संबल में पंजीकृत हितग्राही भी ले सकेंगे आयुष्यमान भारत योजना का लाभ
इंदौर : मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत भवन संनिर्माण […]
April 21, 2021 कम समय में टीकाकरण के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाएं टीका निर्माता कम्पनियां- मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर के […]