छीना हुआ मोबाइल क्राइम ब्रांच ने किया बरामद।
भंवरकुआ थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौराहे पर दिया था वारदात को अंजाम।
इंदौर : महिला का मोबाइल छीनकर भागने वाले वाले शातिर आरोपी,क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आ गए।आरोपियों ने थाना भंवरकुआं क्षेत्र में फरियादिया के हाथो से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
मुखबिर की सूचना पर थाना भंवरकुआं पुलिस के सहयोग से पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रवीण उर्फ पारस आलोने निवासी लिम्बोदी इंदौर व (2) अरूण उर्फ अल्ला चौहान निवासी लिम्बोदी इंदौर होना बताए गए। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास google कम्पनी का मोबाइल फोन google pixel बरामद हुआ जो उन्होंने फरियाडिया से बीती तीन जून को छीना था। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा की जा रही है।
आरोपी प्रवीण के विरूद्ध जिला खरगोन के थाना सनावद में नकबजनी, थाना भंवरकुआं में अवैध हथियार,थाना तेजाजी नगर में अवैध शराब व एन डी पी एस अधिनियम से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Related Posts
March 22, 2022 कार से बरामद हुई लाखों रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : रंगपंचमी पर शहर में अवैध अंग्रेजी शराब खपाने के पहले ही क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
February 14, 2021 खाद माफिया के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई, दो खाद कारोबारियों को रासुका में किया निरुद्ध
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा […]
September 16, 2021 सहायक आयुक्त सुषमा धाकड़ को कॉलोनी सेल का प्रभार, रजनीश कसेरा से छीनी प्रधानमंत्री आवास योजना की जिम्मेदारी
इंदौर : नगर निगम की सहायक आयुक्त सुषमा धाकड़ को कॉलोनी सेल विभाग का प्रभार दिया गया है। […]
December 20, 2019 बाइक चोरी करने वाले आरोपी को 13 माह का सश्रम कारावास इंदौर : C-21 मॉल के पीछे से मोटरसाइकिल चुराकर ले जाने वाले आरोपी दिलीप पिता सुखलाल […]
June 14, 2020 तमाम कोविड अस्पतालों में परामर्श केंद्र स्थापित इन्दौर : इंदौर के सभी कोविड अस्पतालों में परामर्श केंद्र आरंभ कर दिए गए हैं। कलेक्टर […]
June 8, 2020 सीएम शिवराज ने की कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालात की समीक्षा, कोरोना शहीदों के परिजनों से की मुलाकात इंदौर : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब ढाई माह बाद शिवराज सिंह अपने सपनों के शहर […]
July 24, 2025 मप्र में फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को कर मुक्त किए जाने का मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
डीबी मॉल के सिनेमाघर में हुआ फिल्म का प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म "तन्वी […]