मुम्बई : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुम्बई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। पीएम मोदी भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने मुम्बई पहुंच रहे हैं। लताजी के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है। इस बीच उनके पेडर रोड स्थित निवास पर राजनीति, संगीत, बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। आम हो या खास हर कोई लताजी को याद करके शोकाकुल हो रहा है।
ऑर्गन फेलियर बनीं मौत की वजह।
बताया जाता है कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर (Multiple organ failure) की वजह से लताजी की मौत हुई। डॉक्टरों के मुताबिक यह ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है। इससे शरीर में सूजन आ जाती है और खून के थक्के भी बनने लगते हैं। इसमें शरीर के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता है।
कोरोना संक्रमण के साथ था निमोनिया।
बताया जा रहा है कि लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया भी था। डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना और निमोनिया दोनों स्थितियां फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित करती हैं।
2019 में भी हुई थी सांस लेने में तकलीफ।
जानकारी के मुताबिक लता दीदी को साल 2019 में नवंबर महीने में भी सांस लेने में तकलीफ हुई थी। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि, सेहत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
Related Posts
- July 5, 2022 वृद्धाश्रम पहुंचे संजय शुक्ला,बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
इंदौर : नगर निगम चुनाव के अंतिम दौर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने, […]
- February 26, 2022 फसल बीमा योजना की पॉलिसी किसानों के घर तक पहुंचाएंगे- शिवराज
इंदौर : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत "मेरी पॉलिसी […]
- February 8, 2022 हथियारों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स तस्कर को क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना बाणगंगा की संयुक्त […]
- December 26, 2021 करोड़ों की लागत से निर्मित आवासीय इकाइयों का सीएम ने किया लोकार्पण
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत ग्राम लिम्बोदी […]
- August 30, 2020 फसलों का बीमा करने के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक इंदौर : इंदौर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसलों का बीमा किया […]
- February 9, 2021 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण व आजीवन समर्पण निधि पर हुई चर्चा
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक बड़ा गणपति […]
- December 14, 2023 रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्यों का पेंशनर दिवस पर होगा सम्मान
सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ की स्मारिका का भी होगा विमोचन।
17 दिसंबर को हिंदी […]