Bhel को लेकर निराधार व असत्य बातें कहने का लगाया आरोप।
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी द्वारा बीएचईएल को लेकर असत्य व निराधार कथन को लेकर लिखित शिकायत की है।
भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन(शिकायत) में कहा कि कांग्रेस पार्टी की नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने 8 नवंबर 2023 को सांवेर में कांग्रेस की विधानसभा प्रत्याशी रीना बौरासी सेतिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए जनता को भ्रमित करने वाली बात कही है। प्रियंका गांधी ने सभा में कहा कि भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्तों को दे दिया है। जबकि प्रियंका गांधी का यह कथन पूरी तरह से झूठा और निराधार है। सत्य से परे बोलकर प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की जनता को भ्रमित करने का कार्य किया है, जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने प्रियंका गांधी के जनता को भ्रमित करने वाले बयान पर आचार संहिता के उल्लंघन और चुनाव संपन्न होने तक उन्हें मध्यप्रदेश से बाहर करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
Related Posts
February 17, 2024 लाडली बहना तो बहाना, शिवराज सिंह पर था निशाना..!
निगम परिषद के सम्मेलन में महापौर भार्गव ने शासन स्तर पर बकाया राशि के लिए लाडली बहना […]
December 10, 2022 ब्लाइंड क्रिकेट विश्वकप : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 145 रनों का लक्ष्य
सिंधिया ओर विजयवर्गीय ने किया मैच का उदघाटन।
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त […]
February 13, 2022 देवी अहिल्याबाई को केंद्र में रखकर होगा इंदौर गौरव दिवस का निर्धारण
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार इंदौर गौरव दिवस […]
November 11, 2020 मुम्बई को मिली आसान जीत, पांचवी बार जीती आईपीएल ट्रॉफी
*नरेंद्र भाले*
इतनी आसानी से यह सब कुछ करना था तो दुबई जाने की जरूरत ही क्या थी। […]
June 1, 2022 बच्चों पर न हो प्रेशर, मस्ती के मूड में उन्हें दी जाए शिक्षा – कुलपति डॉ. रेणु जैन
इंदौर प्रेस क्लब में 5 दिवसीय लहरी की कार्टूनशाला का शुभारंभ।
इंदौर : मुझे बच्चों की […]
December 12, 2021 पंचायत चुनावों के लिए सोमवार से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत […]
April 13, 2017 यूपी के सीएम योगी की झांकी एमपी में सागर । यूपी के सीएम महंत योगी नाथ की लोकप्रियता अब चरम पर है ।उनका हिदुत्व का चेहरा लोगो […]