नई दिल्ली : दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन न मिलने का मामला गर्माता जा रहा है। ऑक्सीजन की कमी से लगातार हो रही मौतें महामारी की भयावहता को और बढ़ाती जा रही है, इसके चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सख्त रवैया अपना लिया है।
केंद्र व दिल्ली सरकार को लगाई फटकार।
शनिवार को ऑक्सीजन संकट के मामले पर हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि दिल्ली के लोगों को समय पर ऑक्सीजन मिले, इसके लिए सरकार अपना प्लांट क्यों नहीं लगाती। वहीं, अदालत ने केंद्र से भी यह जानकारी मांगी कि दिल्ली को कितनी ऑक्सीजन मिलेगी और कैसे आएगी, इसके बारे में जानकारी दी जाए।
ऑक्सीजन सप्लाई रोकने वालों को बख्शेंगे नहीं।
दिल्ली के लोगों को ऑक्सीजन न मिलने पर हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि “यह एक आपराधिक स्थिति है। अगर कोई ऑक्सीजन की सप्लाई रोकता है, तो हम उसे बख्शेंगे नहीं. इस मामले में हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे, चाहे वह नीचे का अधिकारी हो या बड़ा अधिकारी। लोगों को ऑक्सीजन सप्लाई करने के मामले में केंद्र सरकार को और भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है।जीवन मौलिक अधिकार है।
बता दें कि इसके पूर्व भी दिल्ली हाईकोर्ट कोरोना पीड़ितों के इलाज में अव्यवस्था के चलते केजरिवाल सरकार और केंद्र को फटकार लगा चुका है।
Related Posts
February 1, 2021 कोरोना संक्रमण के मामले फिर हुए कम, एक फीसदी पाए गए नए संक्रमित
इंदौर : शनिवार को आए उछाल के बाद कोरोना संक्रमण में रविवार को पुनः गिरावट आ गई। कुल […]
April 3, 2017 एक्शन में योगी: अखिलेश की फोटो वाले 60 लाख राशन कार्ड कैंसल जब भी कोई नई सरकार आती है तो वो पुरानी सरकार की सभी तस्वीरें, स्मारक हटाने का काम शुरू […]
December 11, 2020 दिगम्बर जैन समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 12- 13 दिसम्बर को होगा
इंदौर : दिगम्बर जैन समाज का उत्तम रिश्ते ऑनलाइन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 12-13 दिसंबर […]
November 24, 2020 टेस्टिंग के अनुपात में करीब 10 फीसदी मिल रहे हैं पॉजिटिव, खौफ नहीं सावधानी बरतने की जरूरत
इंदौर : शहर में लगातार दूसरे दिन साढ़े पांच सौ के ऊपर कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। […]
June 18, 2023 सानंद गोष्ट सांगा प्रतियोगिता में भाग्यश्री कामथ प्रथम स्थान पर रही
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा आयोजित आजी - आजोबा गोष्ट सांगा प्रतियोगिता का फायनल शनिवार […]
March 24, 2017 अमेरिका में मेयर का चुनाव लड़ रहे मूक-बधिर के प्रचार में उतरे इंदौर के दिव्यांग इंदौर।कहने को भले ही उनके पास ना तो सुनने की क्षमता है और ना ही अपनी बात कहने के लिए […]
January 2, 2019 वंदेमातरम पर रोक लगाकर चौतरफा घिरे कमलनाथ भोपाल: सचिवालय में हर माह की पहली तारीख को वंदेमातरम गायन की परंपरा पर रोक लगाकर कमलनाथ […]