स्वच्छता अभियान को मिली नई ऊर्जा।
इंदौर : नगर निगम इंदौर के स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी व पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया गया। बुधवार को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हर्डिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में राजवाड़ा परिसर से 100 इलेक्ट्रिक डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन और 6 सोलर चलित पानी के टैंकर शहरवासियों को समर्पित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत लोकमाता देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्वच्छता कर्मी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा “इंदौर देश का पहला शहर बन गया है, जहाँ क्लीन, ग्रीन, डिजिटल व सोलर चलित कचरा वाहन चलाए जा रहे हैं। यह इंदौर की स्वच्छता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विचार रखते हुए कहा “नगर निगम ने डीजल से चलने वाले पुराने वाहनों को हटाकर पर्यावरण-संवेदनशील कदम उठाया है। इससे न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि नागरिकों का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा। जल्द ही राजवाड़ा में अगली कैबिनेट मीटिंग आयोजित कर, इंदौर को राज्य स्तर पर एक नई पहचान दी जाएगी।”
Related Posts
October 18, 2022 ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के कार्य में लाएं तेजी
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।
इंदौर : ओंकारेश्वर में आदि […]
June 9, 2022 स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में निर्वाचन से जुड़े नियमों की दी गई जानकारी
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को नगरीय […]
June 10, 2023 लाडली बहना योजना बनाकर मुख्यमंत्री चौहान ने किया सराहनीय कार्य – उमा भारती
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल के स्मार्ट उद्यान में लाड़ली […]
January 5, 2022 पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहा गिरोह पकड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर :क्राइम ब्रांच ने थाना लसूडिया पुलिस के साथ डकैती की योजना बना रहे गिरोह को धर- […]
June 22, 2025 सानंद न्यास के मंच पर पेश होगा भक्तिमय कार्यक्रम ‘बोलावा विट्ठल’
इंदौर : सानंद न्यास, इंदौर के फुलोरा उपक्रम के तहत पंचम निषाद, मुंबई के संयुक्त […]
October 7, 2023 इंदौर के 14 चौराहों पर एकीकृत ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लगाए गए स्मार्ट सिग्नल
आईसीसीसी के कमांड सेंटर से स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल चौराहों पर रहेगी नजर।
स्मार्ट […]
April 14, 2022 पत्रकारिता हो या राजनीति, हर क्षेत्र में आई है गिरावट- विजयवर्गीय
केंद्र सरकार पत्रकार पुनर्वास फंड बनाएं - कातिल।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के […]