मुख्यमंत्री निवास में करवा माता की पूजा हुई।
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ मुख्यमंत्री निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। श्रीमती साधना सिंह ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और परंपरा अनुसार छलनी के माध्यम से चंद्रमा और पति शिवराज सिंह चौहान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व पति-पत्नी ने विधि-विधान से निवास पर करवा माता की पूजा की। करवा माता की कथा का वाचन हुआ। करवा चौथ का व्रत पति की लम्बी और कष्ट रहित पूर्ण आयु की प्राप्ति के लिए रखा जाता है।
मुख्यमंत्री चौहान ने इस मौके पर कहा कि करवा चौथ पर्व परस्पर प्रेम, सम्मान और सामंजस्य का प्रतीक है। यही भाव आत्मसुख प्रदान कर परिवार की प्रगति एवं उन्नति का मार्ग सुगम बनाता है।
Related Posts
January 30, 2025 सुमित मिश्रा बीजेपी इंदौर नगर व श्रवण सिंह चावड़ा जिलाध्यक्ष नियुक्त
इंदौर : दिग्गज नेताओं के बीच चली रस्साकशी के चलते होल्ड पर रखे गए बीजेपी इंदौर नगर व […]
November 22, 2018 मोदी सरकार के कामकाज पर लड़ा जा रहा मप्र का चुनाव इंदौर: ये पहली बार हो रहा है जब मप्र के विधानसभा चुनाव में सड़क, बिजली और पानी कोई मुद्दा […]
October 6, 2020 सेंट रैफल्स स्कूल प्रबंधन ने पालकों को दी बड़ी राहत, तीन माह की फीस की माफ
इंदौर : कोरोना काल में जहां कई स्कूल संचालक फ़ीस को लेकर पालकों पर लगातार दबाव बना रहे […]
August 27, 2023 रिलायंस रिटेल वेंचर्स में 8,278 करोड़ रुपए का निवेश करेगी क्यूआईए
आरआरवीएल का प्री-मनी इक्विटी मूल्य 8.278 लाख करोड़ लगाया गया।
2020 में कंपनी का […]
March 13, 2022 2023 में मप्र के साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बीजेपी बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार- सिंधिया
इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दिवसीय प्रवास के […]
December 20, 2024 शकरखेड़ी स्थित जमीन पर बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
महापौर भार्गव ने किया संबंधित जमींन का निरीक्षण।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने […]
October 21, 2022 पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में प्रतिवर्ष की भांति […]