शहीद के परिवार को भेंट की 50 हजार रुपए की राशि।
केंद्र व प्रदेश सरकार से शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए और घर देने का किया आग्रह।
देवास : सोनकच्छ विधानसभा के ग्राम आलरी के सैन्यकर्मी भारत सिंह मालवीय का जालंधर में कर्तव्य निभाते हुए निधन हो गया था। रविवार को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने स्व. मालवीय के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी ओर से 50,000 रुपए की राशि शहीद के परिवार को भेंट की। उन्होंने केंद्र सरकार एवं प्रदेश की मोहन यादव सरकार से भी आग्रह किया कि सेना के जवान भारत सिंह की ड्यूटी पर कर्तव्य निभाते हुए मौत हुई है। शहीद हुए सैनिक को एक करोड रुपए की राशि एवं एक भवन जहां उनका परिवार चाहे, देने का नियम है, उसका लाभ इस परिवार को दिया जाए। सज्जन वर्मा ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत कलेक्टर, एसपी जैसे जिले के जिम्मेदार अधिकारी को सेना के जवान के घर पहुंचना चाहिए था पर आज तक कोई भी नहीं पहुंचा। मेरी यह भी मांग है कि प्रोटोकॉल के तहत कलेक्टर एसपी ने शहीद के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहिए।
Related Posts
November 26, 2021 महाकाल मंदिर में 6 दिसम्बर से लागू होगी कोविड काल पूर्व की प्रवेश व्यवस्था
उज्जैन : श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष महाकालेश्वर […]
March 17, 2022 सुहास भगत की जगह हितानंद शर्मा बनाए गए बीजेपी मप्र के प्रदेश महामंत्री
भोपाल : मिशन- 2023 की तैयारी में जुटी मप्र बीजेपी में बदलाव का सिलसिला शुरू हो गया है। […]
May 3, 2017 यातायात नियम तोड़ने वालों के लायसेंस रद्द करने के निर्देश राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की बैठक में ए.सी.एस. गृह श्री सिंह
अब यातायात […]
June 27, 2020 बीजेपी महिला मोर्चा ने आईजी को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेसी विधायक पटवारी और भार्गव की गिरफ्तारी की मांग की इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मनरेगा समिति की राष्ट्रीय […]
May 23, 2021 निकट आने लगी है कोरोना की विदाई, 9 फ़ीसदी से कम हुआ संक्रमण
इंदौर : बीते दो माह में भारी कहर ढाने, हजारों की जिंदगी छीनने और सिस्टम को आइना दिखाने […]
August 1, 2020 निगम की आय बढाने के लिए वसूली जाएगी विज्ञापन की राशि इंदौर : आयुक्त प्रतिभा पाल ने शुक्रवार को स्मार्टसिटी आफिस में निगम की आय में वृद्धि […]
June 12, 2021 वायल खोलने के 4 घंटे के भीतर हो वैक्सीन का इस्तेमाल- केंद्र
इंदौर : केंद्र सरकार ने वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं।प्राप्त […]