अदिति, बजरंग और नीरज से बनीं हुई हैं पदक की उम्मीदें, 6 पदकों से आगे बढ़ सकता है भारत..!

  
Last Updated:  August 7, 2021 " 01:26 am"

टोक्यो ओलंपिक में भारत कुश्ती में दो पदक जीतकर 2008 के प्रदर्शन को दोहराकर उससे बेहतर करेगा या नही?यह पहलवान बजरंग पुनिया की 7अगस्त की कुश्ती पर निर्भर होगा। दूसरे क्रम के बजरंग पुनिया 65 किलो की कुश्ती में सेमीफाइनल में हार गए।
भारत एक ओलंपिक में सबसे अधिक 6 पदक के कीर्तिमान को पीछे छोड सकेगा या नहीं, यह 7अगस्त को पहलवान बजरंग, गोल्फर अदिति अशोक और एथलीट नीरज चौपडा की सफलता पर निर्भर होगा।

कुश्ती में भारत के लिए पदक के दूसरे दावेदार बजरंग पुनिया ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 6 अगस्त को दो मुकाबले जीते। 28 वर्षीय बजरंग ने किर्गिस्तान के एर्नाजर अक्मातालैव को 3-3अंकों पर हराने के बाद क्वार्टर फाइनल में ईरान के मोर्तजा घिआसी चेका को 2-1अंको से बाय फाल मात दी,
सेमीफाइनल में पुनिया अजरबैजान के हाजी अलियेव से 5-12 अंकों से संघर्ष कर हार गए। बजरंग 7 अगस्त को कांस्यपदक के लिए भिडेंगे। विश्व विजेता रुस के जी.रशिदोव भी सेमीफाइनल में जापान के ओतोगुरो तोकुदो से 2-3 से हारे।

महिला पहलवानों ने निराश किया।

भारतीय महिला पहलवानों ने पूर्णतःनिराश किया। चार पहलवानों में विश्व नंबर एक विनेश फोगाट ने ही एक कुश्ती जीती। विनेश के ताऊ और कुश्ती प्रशिक्षक महावीर फोगाट के अनुसार विनेश को इतना खराब खेलते कभी नही देखा। शुक्रवार को 50 किलो में 28 वर्षीय सीमा बिस्ला, ट्यूनीशिया की सारा हमदी से पहले दौर में हार गई। महिला पहलवानों ने निशानेबाजों की तरह अत्यंत ही निराश किया।

गोल्फर अदिति अब तक दूसरे स्थान पर।

महिला गोल्फ में भारत की 23 वर्षीय अदिति अशोक से पदक की आशा बनी हुई है। अदिति तीसरे दौर में अकेले दूसरे स्थान पर है। दूसरे दौर में अदिति दो अन्य गोल्फर के साथ दूसरे स्थान पर चल रही थी। विश्व नंबर एक अमेरिका की नेली कोर्डा पहले स्थान पर है। 7 अगस्त को बारिश की वजह से चौथा और अंतिम दौर प्रभावित हुआ तो तीसरे दौर तक के आधार पर ही पदक विजेता तय होगें। अभी तक का खेल अदिति से पदक की आशा करता है, 4 गोल्फर तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

नीरज भाले से पदक लाएंगे..?

दौडकूद में भारत की अकेली उम्मीद नीरज चौपडा से है। नीरज का भाला प्रारंभिक दौर जैसा 7 अगस्त को फाइनल में चला तो, भालाफेंक में पहली बार पदक मिल सकता है। 4×400 मीटर रिले में भारत ने दूसरी हिट्स में 3:00:25 मि.समय देकर एशियाईऔर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया फिर भी भारत कुल नवें स्थान पर रह कर फाइनल में नहीं पहुंच सका। टाँप आठ को फाइनल में आना था। दूसरी हिट में भारत आठवें स्थान पर आया। 20 किलोमीटर चाल महिला में भारत की प्रियंका गोस्वामी 17 वें और भावना जाट 32 वें स्थान पर रही। 50 किलोमीटर चाल मे भारत के गुरप्रीत सिंह 35 कि.मी.के बाद क्रेम्प आ जाने से बाहर हो गए।

हारकर भी दिल जीत लिया।

महिला हाँकी में कांस्य पदक के मुकाबले में रियो ओलंपिक 2016 विजेता ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हरा दिया। 0-2से पिछडने के बाद गुरजीत कौर के पेनल्टी काँर्नर से लगातार दो गोल और वंदना कटारिया के एक गोल से भारत 3-2 से आगे हो गया था। रानी रामपाल के नेतृत्व में भारतीय टीम अब तक के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर रही, समूह लीग में भारत , ब्रिटेन से 1-4 से हार गया था। हाँकी में भारत ने शानदार खेल दिखाया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का भी अहम योगदान दोनों हाँकी टीम को बढावा देने में है।

धर्मेश यशलहा
सरताज अकादमी
स्मैश

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *