एक ही दिन में तीन महिलाओं के साथ पर्स लूटने की घटनाओं से मचा हड़कंप, बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

  
Last Updated:  December 17, 2021 " 12:44 am"

इंदौर : पुलिस कमिश्नरी शहर में भले ही लागू हो गई हो, गुंडे- बदमाशों पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। गुरुवार को महिलाओं के साथ लूट की तीन वारदातें हो गईं पर अभी तक बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। पहली घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र में घटित हुई। गुरुवार दोपहर अनामिका सेंगर नामक महिला एक्टिवा से जा रही थी, उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने अनामिका का पर्स छीनने की कोशिश की। इसके चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला अनामिका को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।वह रिटायर्ड जज की बहू बताई गई है।
लूट की दूसरी वारदात एमआईजी थाना क्षेत्र में स्कूल टीचर के साथ हुई। बताया जाता है कि गुजराती स्कूल की किरण नामक ये टीचर दोपहर में अपने घर जा रही थी, उसी समय पीछे से आए बदमाशों ने उसका पर्स छीनने की कोशिश की। किरण ने पर्स नहीं छोड़ा, इसके चलते वह दूर तक घिसटती चली गई। उन्हें चोंटें भी आई हैं। ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
तीसरी वारदात राजकुमार ब्रिज के समीप घटित हुई। यहां मनीषा गुप्ता नाम की महिला अपने भाई के साथ शादी की खरीददारी कर घर जा रही थी। उसी दौरान बदमाश उसका पर्स लूटकर भाग गए। पर्स में हजारों रुपए, मोबाइल व अन्य दस्तावेज थे। महिला के भाई ने डायल 100 को मौके पर बुलाया लेकिन डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने उन्हें ही डरा- धमकाकर घर भेज दिया।

एक के बाद एक महिलाओं के साथ पर्स लूटने की घटनाएं घटित होने के बाद हरकत में आई पुलिस घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *