भोपाल : कमला नेहरू अस्पताल में हुए अग्निकांड के मामले में मप्र सरकार जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन जितेन्द्र शुक्ला और हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक लोकेंद्र दवे को उनके पद से हटा दिया गया है। गैस राहत विभाग संचालक केके दुबे को भी पद से हटाया गया है। इसके अलावा सीपीए विद्युत विंग के उपयंत्री अवधेश भदौरिया को निलंबित कर दिया गया है।
अग्निकांड में 4 बच्चों की हुई थी मौत।
बता दें कि कमला नेहरू अस्पताल के पीआईसीयू में शार्ट सर्किट से लगी आग में झुलसकर 4 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 36 बच्चों को बचाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। बताया जाता है कि उनमें भी कुछ बच्चे मामूली रूप से झुलसे थे हालांकि उसकी पुष्टि नहीं की गई। सीएम शिवराज सिंह ने घटना की जांच एसीएस मोहम्मद सुलेमान को सौंपने के साथ मृतक बच्चों के परिजनों को 4- 4 लाख रुपए के मुआवजे का भी ऐलान किया था।
Related Posts
January 6, 2023 प्रवासी मेहमानों को दी जाएगी वेलकम किट, शहर के प्रमुख स्थानों का करवाएंगे भ्रमण
प्रवासी भारतीय सम्मेलन।
आकर्षक रोशनी, रंग रोगन और दीवारों पर सुंदर तस्वीरों ने शहर […]
September 21, 2020 कांग्रेसी नेताओं ने संभागायुक्त से की मुलाकात, अस्पतालों में व्याप्त बद इंतजामी की ओर दिलाया ध्यान इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अगुवाई में […]
July 1, 2022 वैंकटेश देवस्थान में सजाया गया मनोहारी पुष्प बंगला, दर्शनों के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता
देश की तीसरी सबसे बड़ी परम्परागत गौरवशाली रथयात्रा 1जुलाई को श्रीलक्ष्मी […]
June 9, 2022 क्राइम ब्रांच ने आवेदक को वापस दिलाए 18 लाख रूपए
इंदौर : धोखाधड़ी के शिकार आवेदक की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच […]
May 31, 2022 बीजेपी की राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार 31 मई को नामांकन दाखिल करेंगी
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार मंगलवार 31मई को […]
February 15, 2017 वैलेंटाइन डे पर पीएम मोदी का आईएएस-आईपीएस दंपतियों को तोहफा! नई दिल्ली: अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को ‘वैलेंडाइन डे’ का तोहफा देते हुए केंद्र […]
August 15, 2024 मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में करेंगे ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य समारोह आज आरएपीटीसी ग्राउण्ड पर होगा ।
मुख्य समारोह […]