इंदौर : 21सितंबर से इंदौर में जारी भर्ती सत्याग्रह अब बड़ा रूप लेने लगा है। बेरोजगार युवा लगातार इससे जुड़ रहे हैं। रविवार को सत्याग्रही युवाओं पैदल मार्च निकाल कर ज्ञापन सौंपा। सत्याग्रहियों के पैदल मार्च में सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार स्टूडेंट शामिल हुए। एडीएम पवन जैन को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने सहित अन्य मांगें पूरी करने पर जोर दिया। बेरोजगार युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों में कलेक्टर या मुख्यमंत्री से उनकी चर्चा नहीं हुई तो वे जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
7 किमी पैदल चलकर निकाला मार्च।
भोलाराम उस्ताद चौराहे के पास दीनदयाल पार्क के सर्विस रोड पर टेंट लगाकर सत्याग्रह कर रहे बेरोजगार युवाओं ने वहां से नवलखा, जीपीओ, गीताभवन से मधुमिलन चौराहा होते हुए रीगल तिराहा तक रैली निकाली। यहां उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ज्ञापन भी उनके चरणों में सौंपा।
शनिवार रात को भी इन बेरोजगार युवाओं ने ताली थाली बजाकर गो बेरोजगारी गो के नारे लगाए थे। बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा यहां रोड़ किनारे खड़े होकर सत्याग्रह में बैठकर ताली और थाली बजाते नजर आए।
Related Posts
August 19, 2023 रविवार को ग्वालियर में होगी बीजेपी वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिलेगा मार्गदर्शनः […]
July 31, 2023 रेलमंत्री वैष्णव ने इंदौर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
यात्री सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, तमाम लंबित रेल प्रोजेक्ट्स की समीक्षा […]
September 23, 2021 मानपुर थाना प्रभारी व एसआई की मदद से बची घायल युवक की जान
इंदौर : पुलिस की सक्रियता से एक घायल युवक की जान बच गई। थाना प्रभारी मानपुर व टीम को […]
December 1, 2024 मंत्री समर्थक और उसके साथियों ने की डेयरी में तोड़फोड़
डेयरी संचालक की पत्नी से की अभद्रता, कर्मचारी से की मारपीट।
आरोपियों के खिलाफ पहले […]
August 23, 2020 खतरे वाले पर्यटन स्थलों पर न जाएं पर्यटक- मंत्री उषा ठाकुर इंदौर : पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने इन्दौर में लगातार हो रही बारिश […]
December 4, 2018 नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया- राहुल को राहत नहीं नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को कोई राहत नहीं मिल सकी है। […]
June 11, 2023 इंदौर शहर की 2 लाख 63 हजार से अधिक बहनों को मिला लाडली बहना योजना का लाभ
महापौर भार्गव वार्ड 70 में आयोजित समारोह में हुए शामिल।
शहर के 85 वार्डो में […]