मुशायरे की भी सजेगी महाफिल।
इंदौर : मशहूर शायर अजीज अंसारी के 82वें जन्मदिन पर छह मार्च (सोमवार) को उनकी तीन पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। इस मौके पर
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, लोकसभा सांसद
शंकर लालवानी, महापौर
पुष्यमित्र भार्गव, राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, स्थानीय विधायक-रमेश मेंदोला,आकाश विजयवर्गीय, संजय शुक्ला व जीतू पटवारी, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र और स्थानीय कांग्रेस नेता पिंटू जोशी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में अजीज अंसारी की जिन तीन पुस्तकों का विमोचन होना है, उनमें गजल संग्रह”गजल की परवाज”, तीन पंक्तियों की कविताओं का संग्रह “कली कली-बेकली”, “गजल के फूल और खुशबू” शामिल हैं। कार्यक्रम गांधी हॉल परिसर स्थित अभिनव कला समाज के सभागार में सोमवार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
मुशायरे और कवि सम्मेलन में सत्यनारायण सत्तन (इंदौर), प्रोफेसर सादिक (दिल्ली), नुसरत मेहदी (भोपाल), जावेद खान (भोपाल) असलम वाहिद (जबलपुर), राज सागरी (खरगोन), ताजुद्दीन ताज (उज्जैन), श्याम बाबू खरे (राजगढ़) कन्हैया राज (ब्यावरा), हनी फराही (शाजापुर), वाहिद अंसारी नवाब हनफी, राहुल कुंभकार, संदीप साहिल, आरडी माहोर, कमाल देवबंदी, इमरान यूसुफजई और कुछ स्थानीय कवि और शायर भाग लेंगे। मंच का संचालन फरयाद बहादुर,मुन्नवर अली ताज, डाक्टर शाहिना तबस्सुम, दिल्ली, असलम मजीद करेंगे।
Related Posts
November 3, 2021 उपचुनावों में बीजेपी की जीत का इंदौर में भी मनाया गया जश्न,मिठाई वितरण के साथ की गई आतिशबाजी, जमकर थिरके कार्यकर्ता
इंदौर : मध्यप्रदेश में एक लोकसभा व दो विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली […]
July 10, 2023 दीपक शिरालकर की पुस्तक स्फटिक सी पारदर्शिता का विमोचन
इंदौर : शहर के वरिष्ठ लेखक और साहित्यकार दीपक शिरालकर ने आरएसएस के साथ अपने पांच दशकों […]
January 19, 2021 परशुराम युवा सेना के नेत्र शिविर में सैकड़ों लोगों का किया गया नेत्र परीक्षण, कोरोना योद्धाओं का किया गया सम्मान
इंदौर : कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज इंदौर के तत्वावधान में परशुराम युवा सेना द्वारा […]
October 29, 2020 साई बाबा के भण्डारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी
श्री साईं बाबा की 102 वी पुण्यतिथि पर महू स्थित बिच्छू दास बगीचे में लगातार चल रहे […]
June 7, 2025 अगली पीढ़ी को बेहतर वातावरण देने के लिए पर्यावरण के प्रति सजग होना होगा : सीएम यादव
विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा का एक ही दिन पर होना, बताता है कि भारतीय संस्कृति में […]
April 8, 2021 नौ सौ के करीब पहुंचे नए संक्रमित, 4 मरीजों की मौत…!
इंदौर : कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने प्रदेश के साथ इंदौर में भी लॉकडाउन की नौबत ला […]
October 24, 2019 मिर्गी से जुड़ी समस्याओं का कार्यशाला में किया गया निदान इंदौर : मिर्गी रोग विशेषज्ञ एसोसिएशन, इंदौर ने गीता भवन हॉस्पिटल के सहयोग से मिर्गी रोग […]