हर घर तिरंगा अभियान के तहत ‘बोलता तिरंगा’ महानाट्य का मंचन होगा

  
Last Updated:  August 14, 2022 " 03:55 pm"

बास्केटबॉल काम्प्लेक्स में 70 कलाकार देंगे प्रस्तुति।

1857 की क्रांति से लेकर धारा 370 हटाने के संघर्ष व हर घर तिरंगा अभियान तक का होगा चित्रण।

इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाजपा इंदौर ग्रामीण व संस्था समरस द्वारा संयुक्त रूप से रविवार, 14 अगस्त को शाम 5 बजे बास्केटबॉल काम्प्लेक्स में लाइट एवं साउंड शो के माध्यम से आजादी की गौरव गाथा “बोलता तिरंगा’ का सजीव चित्रण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑर्डिनेंस सर्विसेस के रिटायर्ड लेफ्टीनेंट जनरल बी.एस. सिसोदिया, विशेष अतिथि वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिमन्यु झवर, कर्नल आशीष मंगरुलकर रहेंगे। वे अपने अनुभव भी साझा करेंगे।

संस्था समरस के संरक्षक डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके चलते पूरे देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत स्वाधीनता के संघर्ष और बलिदान को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा इंदौर ग्रामीण व संस्था समरस द्वारा स्वाधीनता की गौरव गाथा के महानाट्य ‘बोलता तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है।

डॉ. सोनकर ने बताया कि सन 1857 से लेकर 1947 तक आजादी के लिए कई क्रांतियां हुई, जिसमें लाखों क्रांति वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन इतिहास में ऐसे लाखों देशभक्त क्रांतिकारियों को भुला दिया गया है, जिन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए हँसते हँसते अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। महानाट्य बोलता तिरंगा सन 1857 में मंगल पांडेय की क्रांति से लेकर कारगिल युद्ध तक के संघर्ष का चित्रण किया जाएगा। उसके बाद कारगिल युद्ध से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान तक का प्रस्तुतिकरण भी नाटय मंचन में होगा। उज्जैन के नाट्य कलाकार लाइट एवं साउंड शो व स्पेशल इफेक्ट के माध्यम से अलग अलग दौर की क्रांति की गाथा को लेकर प्रस्तुति देंगे।

दिखाई देगा धारा 370 हटाने का संघर्ष।

महानाट्य में कश्मीर से धारा 370 हटाने के संघर्ष का भी विशेष रूप से चित्रण किया जाएगा। भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश में दो प्रधान -दो विधान का विरोध करते हुए कश्मीर में प्रवेश किया जहाँ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी। धारा 370 को हटाने के लिए उनके संघर्ष और संसद में गृहमंत्री अमित शाह की धारा 370 हटाने की घोषणा भी महानाट्य में दिखाई देगी।

तिरंगामय होगी साजसज्जा।

बास्केटबॉल काम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम को तिरंगा स्वरूप में सजाया जाएगा। मंच से लेकर बैठक व्यवस्था तक तिरंगामय नजर आएगा। कार्यक्रम स्थल को महापुरुषों के चित्रों से सजाया जाएगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *