तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के लिंबोदी में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार।
इंदौर : लिंबोदी तेजाजी नगर में अवैध रूप से संचालित देह व्यापार के अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अड्डे के संचालक व 04 युवतियों सहित कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से 10,300/– रुपए नकद और यौनाचार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना तेजाजी नगर क्षेत्र में बल्लव टाउन श्रीकृष्ण अपार्टमेंट लिंबोदी में अवैध रूप से देह व्यापार की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। प्राप्त सूचना की पुष्टि हेतु क्राइम ब्रांच ने रैकी की, जहां कुछ गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं जिस पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना तेजाजी नगर पुलिस ने संबंधित स्थान पर दबिश दी, जहां मौके पर मकान में कई युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली। अड्डे के संचालक जाहिद पिता जुम्मन खान G 2 बल्लव टाउन श्रीकृष्ण अपार्टमेंट लिंबोदी तेजाजी नगर इंदौर ही इस सेक्स रैकेट को चला रहा था।
आरोपियों के विरूद्ध तेजाजी नगर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
April 12, 2021 खंडवा में भी पुलिस की हैवानियत आई सामने, संक्रमित युवक और परिजनों की डंडों से की पिटाई, गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस
खंडवा: इंदौर के बाद खंडवा में भी पुलिस की हैवानियतसामने आई है। यहां कोरोना संक्रमित के […]
January 24, 2023 स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया भी बनीं नंबर वन
न्यूजीलैंड को तीसरे अंतिम वन डे में 90 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप।
आईसीसी वन डे […]
January 5, 2019 कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक अध्यादेश नहीं- मौर्य इंदौर : राम मंदिर को लेकर कानूनी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पीएम नरेंद्र […]
January 12, 2021 केंद्र ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के खरीदे एक करोड़ से अधिक डोज, विभिन्न राज्यों को वैक्सीन भेजने की प्रक्रिया हुई शुरू
नई दिल्ली : देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। सीरम […]
August 12, 2020 बीजेपी के पितृपुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर किया गया नमन इंदौर : बीजेपी के पितृ पुरूष, कुशाभाऊ ठाकरे की 98वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। वी.आई.पी […]
March 19, 2019 जस्टिस घोष देश के पहले लोकपाल नियुक्त नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को देश का पहला लोकपाल […]
August 7, 2021 इंदौर प्रेस क्लब में रविवार को भावांजलि और पुस्तक पर चर्चा के होंगे आयोजन
इंदौर : कोरोना काल की भीषण त्रासदी में इंसानी जिंदगी की अपूरणीय क्षति हुई है। इंदौर की […]