इंदौर : वन मंत्री विजय शाह का कहना है कि मप्र में शेरों की गणना का काम जारी है। उन्हें उम्मीद है कि मप्र पुनः टाइगर स्टेट का दर्जा हासिल कर लेगा। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि अफ्रीकन चीता को कोरोना संक्रमण के चलते मप्र में लाने की योजना फिलहाल टाल दी गई है।
रिपोर्ट मिलने पर होगी कार्रवाई।
बुरहानपुर से इंदौर लाए गए तेंदुए के बच्चे के पिजरे से गायब होने और बाद में वन विभाग परिसर से ही बरामद होने के मामले में मंत्री विजय शाह का कहना था कि उन्हें जांच रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। रिपोर्ट में जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई होगी।
गलत कामों को संरक्षण नहीं।
हाल ही में इंदौर में एक मसाज सेंटर पर छापेमारी में देशी- विदेशी 10 युवतियां और 8 लड़के देह व्यापार के आरोप में पकड़ाए थे। उनमें 3 लड़के खंडवा के युवा मोर्चा पदाधिकारी होकर होकर मंत्री विजय शाह समर्थक बताए गए थे। इस बारे में पूछे जाने पर मंत्री शाह का कहना था कि वे 32 सालों से विधायक हैं। जो लड़के पकड़ाए हैं, उनके दादा और पिता उनके साथ काम कर चुके हैं। अगर इन लड़कों ने गलत किया है तो पुलिस कार्रवाई करें। उनका इस मामले में कोई सरंक्षण नहीं है।
Related Posts
February 1, 2021 केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य कल्याण पर जोर, पेट्रोल- डीजल पर कृषि सेस लगाया, मध्यम वर्ग रहा खाली हाथ
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार 1 फरवरी को कोरोना काल के […]
November 6, 2020 6 व 7 नवम्बर को लिया जा रहा शटडाउन, पानी की होगी किल्लत
इंदौर : नर्मदा परियोजना के तहत जलूद में नर्मदा नदी के तट पर स्थापित किए गए सबमर्सिबल […]
February 27, 2021 एक दिन की राहत फिर सौ के पार कोरोना संक्रमण, ग्रोथ रेट यथावत
इंदौर : एक दिन की राहत देने के बाद कोरोना संक्रमण फिर सौ के पार हो गया, हालांकि ग्रोथ […]
January 15, 2022 नकली घी व पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त
इंदौर : भारी मात्रा में नकली घी व अमानक स्तर का पनीर बनाने वाली कंपनी पर, पुलिस थाना […]
August 30, 2023 आदतन राजनैतिक अपराधी हैं दिग्विजय सिंह
मप्र का वातावरण बिगाड़ने का कर रहे हैं काम।
झूठ परोसने में करते हैं सोशल मीडिया का […]
August 2, 2020 कोरोना संक्रमण की शतकीय दौड़ जारी, पेंडिंग मामलों की संख्या 15 सौ के ऊपर पहुंची…! इंदौर : जुलाई माह में बढ़ा कोरोना संक्रमण का दायरा अभी भी काबू में नहीं आया है। संक्रमित […]
March 6, 2024 महिला मित्र को परेशान करने वाले को लखनऊ से इंदौर बुलवाकर उतारा मौत के घाट
एरोड्रम पुलिस ने हाइलिंक सिटी के पास हुए अंधे कत्ल का चंद घंटों में किया […]