इंदौर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 1 अगस्त को इंदौर आ रहे हैं। इस दौरान वे इंदौर को कई बड़ी सौगातें देंगे।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करीब 2300 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।
इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन।
- राऊ सर्कल पर फोर लेन फ्लाईओवर का भूमिपूजन, (लागत : 43.62 करोड़)
- इंदौर-खंडवा रोड पर तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच 4 लेन सड़क के काम की शुरुआत (लागत : 1,162.80 करोड़)
- तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच मौजूदा सड़क के रखरखाव और मजबूती का काम (लागत : 31.54 करोड़)
- इंदौर-बैतूल मार्ग पर इंदौर से हरदा के बीच 4 लेन सड़क का भूमिपूजन (1,011.29 करोड़)
- इंदौर बायपास पर राऊ से डीपीएस स्कूल तक सर्विस रोड के निर्माण की शुरुआत (लागत : 42.58 करोड़)
इन कामों की शुरुआत के लिए सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है। लालवानी ने कहा कि इंदौर को मिलने वाली करीब 2,300 करोड़ रु की सौगातों से आवाजाही सुधरेगी, लोगों को जाम व हादसों से मुक्ति मिलेगी और इंदौर तथा आसपास के क्षेत्रों का तेज गति से विकास होगा।
सांसद लालवानी के अनुसार इंदौर को बेहतर कनेक्टिविटी देना उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर रहा है। इंदौर बायपास पर 4 अन्य बायपास, टेंडर स्टेज में हैं। जल्द ही उनका भी काम शुरू किया जाएगा।
Related Posts
May 23, 2020 इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की घर- घर सप्लाई की दी गई अनुमति इंदौर : ग्रीष्म ऋतु के कारण एसी, पंखे, कूलर आदि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की मांग बढ़ गई है। […]
July 14, 2021 पुलिस की बीडीडीएस टीम ने प्रमुख स्थानों पर चलाई चेकिंग मुहिम, नहीं मिली कोई सन्दिग्ध वस्तु
इन्दौर : आगामी दिनों में आनेवाले त्यौहारों को देखते हुए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर […]
June 7, 2020 नवागत कमिश्नर डॉ.पवन कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण किया इंदौर : शनिवार रात भोपाल से जारी हुए आदेश के बाद आकाश त्रिपाठी की संभागायुक्त पद से […]
August 2, 2022 केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इंदौर को पश्चिमी रिंग रोड व पांच फ्लाईओवर की भी दी सौगात
सांसद लालवानी की पहल पर गडकरी ने दी स्वीकृति।
इंदौर : केंद्रीय सड़क परिवहन और […]
October 25, 2016 ‘बाहुबली’ की शूटिंग के दौरान ऐसे थे प्रभास, तमन्ना और दूसरे स्टार्स के अंदाज मुंबई. ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ का फर्स्ट लुक शनिवार को रिलीज किया गया। फिल्म की शूटिंग […]
September 22, 2022 सेंट्रल बैंक रिटायर्ड एम्प्लॉइज एसो. की बैठक में कई मुद्दों पर किया गया विचार मंथन
इंदौर : मप्र सेंट्रल बैंक रिटायर्ड एम्पलॉइज एसो. के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक इंदौर […]
September 17, 2019 प्लास्टिक मुक्त भारत की अपील के साथ कागज की थैलियों का वितरण इंदौर : भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तय किये गये […]